फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites favourite Chana bhatura

पूरी दिल्ली चाव से खाती है चना भटूरा

Sun, 27 Apr 2014 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Apr 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
Delhiites favourite Chana bhatura

पुरानी दिल्ली की एक बहुत ही नामचीन और पुरानी दुकान पर मिलता है चना भटूरा। इसे खाने वाले इसका टेस्ट कभी नहीं भूलते। इसके साथ जो अचारी गाजर होते हैं उनका कहना ही क्या। तो अगर आप भी चाहते हैं इन्हें अपने घर पर तैयार करना तो पढ़ें हमारी ये रेसिपी चना भटूरा।

विज्ञापन


6-8 लोगों के लिएः

चना बनाने की सामग्रीः
छोले वाली मटर......500 ग्राम
बारीक कटे अदरक....1 थंब साइज
तेजपत्ता................1
खाने वाला सोडा.......1/2 टीस्पून
बारीक कटा प्याज......150 ग्राम
दही.....................100 ग्राम
कटे टमाटर.............100 ग्राम
हल्दी...................1/2 टीस्पून
नमक....................स्वादानुसार
काली मिर्च...............1 टीस्पून
अनारदाना................1 टेबलस्पून
गरम मसाला.............1 टेवलस्पून
लाल मिर्च पाउडर.........1 टीस्पून

चटपटे आलू
उबले और छिले आलू......दो मध्यम आकार के
प्याज कटी................1/2
टमाटर छिला और कटा....1
हल्दी.......................1/2 टीस्पून
काली मिर्च पाउडर..........1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर...........1/2 टीस्पून
अनारदाना पाउडर............1/2 टीस्पून
गरम मसाला.................1 टीस्पून
नमक........................स्वादानुसार

बनाने की विधिः

1. मटर को रात भर के लिए ठंडे पानी में भिगो दें। सुबह उन्हें पानी से निकालकर एक बड़े पैन या कुकर में डाले। अब उसमें अदरक, तेजपत्ता, खाने वाला सोडा और करीब ढाई लीटर पानी डालकर तब तक उबाले जब तक वो मुलायम न हो जाएं। पर ध्यान दें कि वो मैश होने लायक नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


2. जब तक आपके मटर पकें उस दौरान एक अलग पैन में एक टेबलस्पून घी या तेल डालकर उसमें प्याज को भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें दही, कटे टमाटर और हल्दी डालकर चलाएं। इसे अच्छे से चलाते हुए कम आंच पर पकाएं। इसे सुनहरा होने तक भूनें और फिर गैस पर से उतार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. अब जब आपके मटर पक कर तैयार हो जाएं यानी इसमें पानी कम हो जाए तो प्याज वाला तैयार मिक्चर इसमें डालकर अच्छे से चलाएं। अब बाकी बचे सभी मसालों को भी इसमें मिलाकर चलाएं। छोले को तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए और फिर आंच से उतार लें।

4. चटपटे आलू बनाने के लिए उबले आलू को 2 सेमी के क्यूब में काट लें। अब एक पैन को गरम कर उसमें 1 टेबलस्पून तेल डालें अब कटी प्याज और टमाटर डालकर इसे भूरा होने तक भूनें। अब इसमें उपर जितने भी मसाले लिखे हैं डाल दें। मसालों के लाल होने तक इसे पकाएं फिर इसमें आलू के टुकड़े डालकर इस तरह चलाएं कि सारे मसाले आलू में कोट हो जाएं। अब इस आलू के मिक्सचर को छोले में मिलाकर अच्छे से चलाएं। इस तरह तैयार है आपका चना।


भटूरे के लिए सामग्रीः
मैदा........150 ग्राम
सूजी........150 ग्राम
नमक........1/2 टीस्पून
दही...........2 टेबलस्पून
पानी..........गूंथने के लिए
तेल...........1 टेवलस्पून

भटूरा स्टफिंग
फाइन चॉप्ड पनीर....150 ग्राम
नमक.................1/2 टीस्पून
जीरा...................1/2 टीस्पून
गरम मसाला...........1/2 टीस्पून
काली मिर्च.............1/2 टीस्पून
बारीक कटी धनिया की पत्ती

विधिः
1. भटूरे के लिए लिखी सभी सामग्री तेल छोड़कर को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। इस आटे को 4-5 घंटे के लिए ढक कर रख दें।
2. भटूरे की स्टफिंग बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करके अच्छे से मिला लें।
3. अब गूंथे मैदे की लोई बनाकर उसमें स्टफिंग को भरकर भटूरे बेल लें। इन भटूरों को जितना पतला हो सके बेलें।
4. कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें। फिर इसमें भटूरे तलकर निकाल लें।

अचार वाली गाजर
इसे बनाने के लिए आपको कुछ दिन पहले से तैयारी करनी होगी और ऐसा नहीं है कि इसे सिर्फ चने भटूरे के साथ खा सकते हैं इसे आप किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।

लाल गाजर.............200 ग्राम
काले सरसो के दाने.....5 ग्राम
नमक...................1 टीस्पून
हल्दी....................1/2 टीस्पून
नींबू का रस..............2 नींबू का
पानी.....................250 मिली
लाल मिर्च पाउडर........1/4 टीस्पून

विधिः
1. गाजर को छीलकर 1/2 सेमी मोटे और लगभग 6 सेमी लंबे टुकड़े काटकर जैम जार में रख लें।
2. बाकी सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें। इस मिक्सचर को गाजर में मिलाकर जार को कम से कम दो दिन के लिए बंद कर दें ताकि गाजर में सारी चीजें भिन जाएं।
3. दो दिन बाद गाजर का पानी निकालकर उसमें 1/2 टीस्पून नमक और 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आपके अचारी गाजर तैयार हैं।

अब जिस चीज की कमी है वो है इमली की चटनी उसके लिए हमें चाहिएः

इमली का पानी...........1/2 कप
चीनी.......................6 टेबलस्पून
भूना जीरा................1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर........1/2 टीस्पून
नमक.....................1/2 टीस्पून
गरम मसाला..............1/2 टीस्पून

विधिः
-सभी सामग्रियों को एक छोटे पैन में डालकर इसे उबालें। थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें। और आपकी इमली की चटनी तैयार है।

इस तरह आपका पूरा चना भटूरा तैयार है और आप इन सबको एक सर्विंग डिश में अलग-अलग रखकर गरमा-गरम परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed