फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Zoo opened, four thousand tourists visited animals and birds

दिल्ली: चिड़ियाघर खुला, चार हजार पर्यटकों ने किया पशु-पक्षियों का दीदार

Wed, 02 Mar 2022 11:47 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Mar 2022 11:47 AM IST
सार

  • थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही मिला प्रवेश
  • सुबह साढ़े आठ बजे तक ही फुल हो गया था स्लॉट

विज्ञापन
Delhi: Zoo opened, four thousand tourists visited animals and birds
zoo - फोटो : G. pal

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण बंद दिल्ली चिड़ियाघर के दरवाजे को करीब दो माह बाद मंगलवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। कोरोना नियमों के साथ पर्यटकों को परिसर में प्रवेश मिला। पहले दिन स्लॉट के माध्यम से चार हजार पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। हालांकि, जिन पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिला, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन

  
 कोरोना के नए मामलों में कमी आने के साथ बीते सप्ताह दिल्ली चिड़ियाघर को एक मार्च से खोलने का आदेश जारी हुआ था। इसके तहत मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से पर्यटकों को प्रवेश देना शुरू किया गया। दिनभर चिड़ियाघर घूमने के बाद शाम पांच बजे तक पर्यटक वापस लौटे। कोरोना महामारी को देखते हुए एक दिन में केवल चार हजार पर्यटकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन


प्रवेश से पहले पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग करने के साथ सैनिटाइजेशन किया गया। जिन पर्यटकों का शरीर का तापमान सामान्य से अधिक था, उन्हें कुछ देर  इंतजार करने के बाद प्रवेश दिया गया। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण चिड़ियाघर को गत चार जनवरी को बंद किया गया था। इससे पहले बर्ड फ्लू को लेकर बीती जनवरी और कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी चिड़ियाघर बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे फुल हो गया था स्लॉट
इस वर्ष पहले दिन चिड़ियाघर खुलने पर बड़ी संख्या में लोग वन्यजीवों का दीदार करने पहुंचे थे। पर्यटकों के प्रवेश के लिए दो स्लॉट में व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर 12:30 और  12:30 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक प्रवेश की व्यवस्था थी। प्रत्येक स्लॉट में केवल दो हजार पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति थी। ऐसे में सुबह साढ़े आठ बजे तक ही चिड़ियाघर के दोनों स्लॉट फुल हो गए थे । जिन पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिला, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि, कई पर्यटक जान-पहचान व पद का रौब दिखाकर प्रवेश करने को लेकर प्रयास करते दिखे। लेकिन, प्रशासन की ओर से प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी।


जल्द ही अधिक संख्या में प्रवेश कर सकेंगे पर्यटक
चिड़ियाघर खुलने के बाद प्रशासन पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। इसके तहत जल्द ही पर्यटकों की संख्या को चार हजार से बढ़ाकर छह हजार किया जा सकता है। एक अधिकारी का कहना है कि चूंकि, दिल्ली में सभी बंदिशें पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि मंत्रालय की ओर से पर्यटकों की संख्या में और ढील दे दी जाए। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद चिड़ियाघर में एक दिन में छह हजार पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति दी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed