{"_id":"ae34e5c40d0b233093fd6bd094ec85b4","slug":"delhi-won-t20-with-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ने कश्मीर को हराया, गंभीर-सहवाग हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ने कश्मीर को हराया, गंभीर-सहवाग हुए फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजत भाटिया के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली की टीम ने मुश्ताक अली ट्राफी में जम्मू कश्मीर की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला गया।
विज्ञापन
टी-20 आधार पर खेली जा रही ट्राफी में पहले खेलते हुए जेएंडके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाए। टीम के पहले 4 विकेट 30 के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद परवेज रसूल ने पारी को संभाले हुए बेहतरीन शॉट्स लगाए।
विज्ञापन
परवेज ने 44 के निजी स्कोर पर रजत भाटिया की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 38 गेंदें खेली और तीन चौकेऔर एक छक्के की मदद से यह रन बनाए। इसकेबाद खिलाड़ी अधिक देर तक नहीं टिक पाए और पूरी टीम 119 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
रनों का पीछा करने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी उतरी। गंभीर 4 रन बनाकर सस्ते में आबिद नबी अहंगर की गेंद पर आउट हुए। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अगले ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 चौके लगाकर स्कोर आगे बढ़ाया। वह भी आबिद नबी अहंगर की गेंद पर 22 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
इसके बाद उन्मुक्त चांद ने 39 रन बनाए। रजत भाटिया ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। दिल्ली ने 4 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। उन्मुक्त चांद 28 और मिलिंद कुमार 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत केसाथ ही दिल्ली को 4 अंक मिले।
उन्मुक्त की हुई एमआरआई
मंगलवार को पीसीए मोहाली में हिमाचल प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए उन्मुक्त चांद के हेल्मेट पर गेंद लगी थी। इस वजह से रात को उन्हें उल्टियां हुईं। इसके बाद उनकी एमआरआई करवाई गई, जिसमें कि वह ठीक पाए गए। इस सब के बावजूद भी उन्मुक्त चांद बुधवार को जेएंडके खिलाफ मैदान पर उतरे और बेहतरीन पारी खेली।