{"_id":"6ae9d728c35921c83101a25a","slug":"delhi-won-both-categories-at-the-national-judo-school-games-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161940-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली ने राष्ट्रीय जूडो स्कूल गेम्स में दोनों वर्ग जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली ने राष्ट्रीय जूडो स्कूल गेम्स में दोनों वर्ग जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के युवा जूडोकाओं ने 70वें राष्ट्रीय जूडो स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम ने बालक और बालिका, दोनों वर्गों में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम ने कुल नौ पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में देशभर की 33 टीमों ने हिस्सा लिया। दिल्ली की ओर से सात बालक और सात बालिकाओं सहित कुल 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में चुनौती पेश की। बालक वर्ग में दिल्ली ने 14 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में ऋषिक चटर्जी और ईशांत डिशोरिया ने स्वर्ण पदक जीते। देवेश कुमार ने रजत और कृष्ण कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में दिल्ली की टीम ने 19 अंक हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। युक्ति धारीवाल, राशि और दीपिका गुर्जर ने स्वर्ण पदक जीते। मानवी दुलगच ने रजत और चारू चोकेन ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में ईशांत डिशोरिया को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ जूडोका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक भी जीता। दिल्ली की टीम ने कुल पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। दोनों वर्गों में चैंपियन बनने की यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।