फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will be the country's first senior citizen commission, 1.1 million will benefit the elderly

दिल्ली में बनेगा देश का पहला वरिष्ठ नागरिक आयोग, 11 लाख बुजुर्गों को होगा फायदा

Mon, 20 Feb 2017 10:16 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi will be the country's first senior citizen commission, 1.1 million will benefit the elderly
demo pic - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए देश का पहला वरिष्ठ नागरिक आयोग बनेगा। वरिष्ठ नागरिक संगठनों मांग पर आयोग के गठन को लेकर दिल्ली सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने समाज कल्याण विभाग को वरिष्ठ नागरिक आयोग गठन का मौसौदा तैयार करने केलिए जल्द से जल्द एक्सपर्ट कमेटी गठन के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे उपमुख्यमंत्री (समाज कल्याण मंत्री) मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में गत दिनों एक बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक आयोग अभी देश में कहीं नहीं है

Delhi will be the country's first senior citizen commission, 1.1 million will benefit the elderly
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उसमें तय किया गया है कि 3 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों की एक बैठक होगी। बैठक में वरिष्ठ नागरिक आयोग, मनोरंजन केन्द्र योजना के प्रावधानों पर चर्चा होगी।

वहीं मंत्री ने राज्य वरिष्ठ नागरिक आयोग गठन का ड्राफ्ट बनाने केलिए बिना किसी देरी के एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए। कनफैडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजंस ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष जेआर गुप्ता का कहना है कि वरिष्ठ नागरिक आयोग अभी देश में कहीं नहीं है।

केन्द्र सरकार ने 1999 में वरिष्ठ नागरिकों केलिए राष्ट्रीय नीति बनाई थी, उसमें आयोग गठन की बात कही गई थी। 
 

दिल्ली में 11 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं

Delhi will be the country's first senior citizen commission, 1.1 million will benefit the elderly
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जे. आर. गुप्ता बताते हैं कि दिल्ली में 11 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं। आयोग गठन से उनके अधिकार व उनकी दिक्कतों का समाधान आसानी से हो सकेगा।

वहीं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए काम करने वाले वरिष्ठ नागरिक संगठनों को विशेष आईकार्ड महाराष्ट्र और गोवा में दिए जाते हैं। दिल्ली सरकार उस पर भी संगठनों की मांग पर विचार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed