{"_id":"62e2686b13dd9e2bb3648d61","slug":"delhi-weather-update-rain-gave-relief-to-people-in-delhi-on-thursday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सप्ताह भर देखने को मिल सकती हैं मानसूनी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सप्ताह भर देखने को मिल सकती हैं मानसूनी गतिविधियां
Thu, 28 Jul 2022 04:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:14 PM IST
सार
कुछ इलाकों में बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश थमी तो सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन मौसम सुहावना होने से सड़कों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसका लुत्फ उठाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
दिल्ली के मोतीबाग इलाके में बारिश के बाद गुजरते वाहन
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी दिल्ली में गुरुवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। कुछ इलाकों में बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश थमी तो सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन मौसम सुहावना होने से सड़कों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसका लुत्फ उठाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को ही अगले 24 घंटे में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। साथ ही मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि मानसूनी गर्त की दिशा में हुई हलचल की वजह से आगामी एक सप्ताह के भीतर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही उमस भरी गर्मी का सितम खत्म होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इसका असर दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही देखने को मिला। सुबह से ही काले बादल छा गए रहे। हालांकि बारिश से पहले धूप और बादलों की लुकाछिपी का दौर चलता रहा। अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश राहत बनकर बरसी। जिन इलाकों में बरसात नहीं हुई, वहां हवा के झोंको में ठंडक महसूस की गई।