फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather update rain gave relief to people in Delhi on Thursday

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सप्ताह भर देखने को मिल सकती हैं मानसूनी गतिविधियां

Thu, 28 Jul 2022 04:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Jul 2022 04:14 PM IST
सार

कुछ इलाकों में बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश थमी तो सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन मौसम सुहावना होने से सड़कों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसका लुत्फ उठाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Delhi Weather update rain gave relief to people in Delhi on Thursday
दिल्ली के मोतीबाग इलाके में बारिश के बाद गुजरते वाहन - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में गुरुवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। कुछ इलाकों में बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश थमी तो सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन मौसम सुहावना होने से सड़कों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसका लुत्फ उठाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को ही अगले 24 घंटे में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। साथ ही मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि मानसूनी गर्त की दिशा में हुई हलचल की वजह से आगामी एक सप्ताह के भीतर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही उमस भरी गर्मी का सितम खत्म होगा।

विज्ञापन

इसका असर दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही देखने को मिला। सुबह से ही काले बादल छा गए रहे। हालांकि बारिश से पहले धूप और बादलों की लुकाछिपी का दौर चलता रहा। अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश राहत बनकर बरसी। जिन इलाकों में बरसात नहीं हुई, वहां हवा के झोंको में ठंडक महसूस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed