{"_id":"610e29f0db0db77898294717","slug":"delhi-weather-many-areas-of-delhi-ncr-receives-heavy-rainfall-more-than-48-mm-rain-in-ridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कई इलाकों में हो रही तेज बारिश से सुहाना हुआ मौसम, रिज में तीन घंटे में 48.3 मिमी वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कई इलाकों में हो रही तेज बारिश से सुहाना हुआ मौसम, रिज में तीन घंटे में 48.3 मिमी वर्षा
Sat, 07 Aug 2021 12:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:12 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में अधिक प्रभाव पड़ने का कोई अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली में हो रही तेज बारिश
- फोटो : ANI
विस्तार
गत दिनों लगातार हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर से रूठा हुआ मानसून एक बार फिर मेहरबान है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हुई है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। सिर्फ तीन घंटे के अंदर ही रिज इलाकों में 48.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
एक ओर जहां मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश नहीं होने का अनुमान जताया था लेकिन यह कुछ हद तक गलत साबित हुआ है। मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि सप्ताह भर बारिश की कम संभावना है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 55 से 88 फीसदी रहा। पालम में अधिकतम तापमान 35.6, लोदी रोड में 36.4, रिज में 35, आया नगर में 35.4, गुरुग्राम में 34.9, जफरपुर में 35.8, मुंगेशपुर में 35.9, नरेला में 35.4 व नोएडा में 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो दिनों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital. Visuals from Janpath, Tolstoy Road. pic.twitter.com/fj1RPVhVie
— ANI (@ANI) August 7, 2021