फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Update Today Severe cold in North India including Delhi-NCR

Weather: दिल्लीवासी हो जाएं तैयार, अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड; बारिश भी ढाएगी सितम, 22 ट्रेनें प्रभावित

Fri, 05 Jan 2024 09:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Jan 2024 09:07 AM IST
सार

शुक्रवार को हवाओं का रुख बदलकर पूर्व व उत्तर-पूर्व होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से तापमान में बढ़त हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Update Today Severe cold in North India including Delhi-NCR
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तक के लोग इन दिनों कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। कोहरे ने भी परेशान किया हुआ है। सर्द हवाओं के कारण सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को करीब 11 साल बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 12 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। आने वाले दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव से राहत की उम्मीद है। संभावना है कि अधिकतम में बढ़त हो सकती है। उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आठ जनवरी से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। बारिश के बाद तापमान में कुछ सुधार हो सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इससे पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान सात जनवरी 2013 को सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिम दिशाएं से ठंडी हवाएं चली। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए जिस कारण दिन भर गलन जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह सीजन का पहला सीवियर कोल्ड डे रहा। इस दौरान जाफरपुर कला दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

शुक्रवार को हवाओं का रुख बदलकर पूर्व व उत्तर-पूर्व होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से तापमान में बढ़त हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।

आठ जनवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावनाएं हैं। मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण बारिश से तापमान में बढ़त हो सकती है। संभावना है कि 10 जनवरी तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़त हो सकती है और पारा 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग का मानना है कि बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे आसमान साफ होगा जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है।


हवाई यात्रा प्रभावित
कोहरे के कारण विमान सेवाओं पर जबरदस्त असर पड़ा है। इस वजह से इंडिगो एयरलाइन ने बताया है कि खराब मौसम के कारण जयपुर, पटना और अमृतसर से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed