फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather forecast meteorological department expressed the possibility of rain on august 20

Delhi Weather: तेज धूप ने शुरू किया परेशान करना, 20 अगस्त शाम से एक फिर करवट लेगा मौसम

Thu, 18 Aug 2022 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो गया है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। 

विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department expressed the possibility of rain on august 20
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बीते 48 घंटे से बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। इस कारण से आसमान साफ है और तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

अब 20 अगस्त शाम से एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। उस दिन हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। 21 व 22 अगस्त के दौरान बारिश बढ़ सकती है। ऐसा बंगाल की खाड़ी से मध्यम आद्र हवाओं के साथ-साथ मानसून ट्रफ के उत्तर की और जाने के कारण हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो गया है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इस कारण से अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने 25 व 26 अगस्त के आसपास भी बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे।
अधिकतम तापमान: 35.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.6 डिग्री सेल्सियस
19 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 57 मिनट
20 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 53 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed