{"_id":"5e57b6638ebc3ef3fd7314f6","slug":"delhi-violence-kejriwal-announce-many-compensations-for-victims-says-if-aap-men-guilty-punish-double","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः केजरीवाल ने पीड़ितों के लिए किए कई एलान, आप पार्षद के लिए कहा- दोषी है तो डबल सजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः केजरीवाल ने पीड़ितों के लिए किए कई एलान, आप पार्षद के लिए कहा- दोषी है तो डबल सजा दो
Thu, 27 Feb 2020 09:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री कैलाश गहलोत व अधिकारियों के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण बैठक की और पीड़ितों के राहत के लिए क्या करना है उसका पूरा प्लान एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषित किया। केजरीवाल ने पत्रकारवार्ता में पीड़ितों के लिए कई मुआवजों का एलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा हिंसा में हिन्दू, मुसलमान, पुलिस वाले जख्मी हुए। पुलिसकर्मी मारे भी गए हैं। कल शाम को मैंने कई इलाकों का दौरा किया और आज बैठक की। इस बैठक में दंगों से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का इंतजाम पर चर्चा की। हमने तय किया है कि अगर कोई निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है, तो फरिश्ते स्कीम के तहत उसका इलाज होगा। पहले इसमें सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त लोगों का इलाज होता था लेकिन अब दंगा प्रभावित और क्राइम इफेक्ट से प्रभावित लोगों को भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
जो अभी इलाज करा रहे हैं, उनको इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी बताया कि आज से दंगा प्रभावित इलाकों में खाना पहुंचा रहे हैं। यह काम विधायक और एनजीओ की मदद से हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि चौबीस घंटे चलने वाले हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही एसडीएम को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। इनकी संख्या 18 है। वहीं चार नाइट मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।

यहीं नहीं केजरीवाल ने कई तरह के मुआवजों का भी एलान किया है-
- जिनकी मौत हो गई है, उनके परिवार को 10 लाख रुपये, नाबालिग के केस में 5 लाख रुपये,
- गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये,
- यतीम हो जाने पर 3 लाख रुपये,
- रिक्शा 25 हजार, ई-रिक्शा 50 हजार रुपये,
- घर जला है तो 5 लाख मुआवजा, दुकान जली है तो 5 लाख,
- कागजी कार्रवाई में वक्त लग रहा है तो बेघरों को 25 हजार की मदद,
- किसी के कागज जले हैं तो स्पेशल कैम्प लवाएंगे,
- EDMC को इलाके की सफाई का आदेश,
- मोहल्ला लेवल पर पीस कमिटी बना रहे हैं,
- DFC(दिल्ली फाइनेंस कमीशन) को लोन देने के आदेश,
- किताबें जलने पर किताब, यूनिफार्म फ्री देंगे,
- बोर्ड परीक्षा का दोबारा इंतजाम करेंगे।