फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence kejriwal announce many compensations for victims says if aap men guilty punish double

दिल्ली हिंसाः केजरीवाल ने पीड़ितों के लिए किए कई एलान, आप पार्षद के लिए कहा- दोषी है तो डबल सजा दो

Thu, 27 Feb 2020 09:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Feb 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence kejriwal announce many compensations for victims says if aap men guilty punish double
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री कैलाश गहलोत व अधिकारियों के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण बैठक की और पीड़ितों के राहत के लिए क्या करना है उसका पूरा प्लान एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषित किया। केजरीवाल ने पत्रकारवार्ता में पीड़ितों के लिए कई मुआवजों का एलान किया है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा हिंसा में हिन्दू, मुसलमान, पुलिस वाले जख्मी हुए। पुलिसकर्मी मारे भी गए हैं। कल शाम को मैंने कई इलाकों का दौरा किया और आज बैठक की। इस बैठक में  दंगों से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का इंतजाम पर चर्चा की। हमने तय किया है कि अगर कोई निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है, तो फरिश्ते स्कीम के तहत उसका इलाज होगा। पहले इसमें सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त लोगों का इलाज होता था लेकिन अब दंगा प्रभावित और क्राइम इफेक्ट से प्रभावित लोगों को भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जो अभी इलाज करा रहे हैं, उनको इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी बताया कि आज से दंगा प्रभावित इलाकों में खाना पहुंचा रहे हैं। यह काम विधायक और एनजीओ की मदद से हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि चौबीस घंटे चलने वाले हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही एसडीएम को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। इनकी संख्या 18 है। वहीं चार नाइट मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं केजरीवाल ने कई तरह के मुआवजों का भी एलान किया है-

  • जिनकी मौत हो गई है, उनके परिवार को 10 लाख रुपये, नाबालिग के केस में 5 लाख रुपये,
  • गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये,
  • यतीम हो जाने पर 3 लाख रुपये,
  • रिक्शा 25 हजार, ई-रिक्शा 50 हजार रुपये,
  • घर जला है तो 5 लाख मुआवजा, दुकान जली है तो 5 लाख,
  • कागजी कार्रवाई में वक्त लग रहा है तो बेघरों को 25 हजार की मदद,
  • किसी के कागज जले हैं तो स्पेशल कैम्प लवाएंगे,
  • EDMC को इलाके की सफाई का आदेश,
  • मोहल्ला लेवल पर पीस कमिटी बना रहे हैं,
  • DFC(दिल्ली फाइनेंस कमीशन) को लोन देने के आदेश,
  • किताबें जलने पर किताब, यूनिफार्म फ्री देंगे,
  • बोर्ड परीक्षा का दोबारा इंतजाम करेंगे।

ताहिर हुसैन पर क्या बोले केजरीवाल-

केजरीवाल पर ताहिर हुसैन के बारे में पूछा गया तो बोले कि सख्त एक्शन लो, जिसने भी दंगे को उकसाने की कोशिश की, उसको सजा दो। चाहे कोई मेरे मंत्रिमंडल में हो। हमारे लोग हैं तो डबल सजा दो। दोषी साबित होने पर सजा मिलेगी। वहीं जब उनसे हाईकोर्ट के जज के तबादले पर पूछा गया तो कहा कि यह दुखदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed