{"_id":"5d6727fc8ebc3e015f5652a0","slug":"delhi-video-viral-of-snatching-with-woman-incident-captured-in-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ झपटमारी का वीडियो वायरल, सीएम और डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ झपटमारी का वीडियो वायरल, सीएम और डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट
Thu, 29 Aug 2019 10:21 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:21 AM IST
सार
- महिला के साथ झपटमारी का वीडियो वायरल।
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, सीएम और डिप्टी सीएम ने वीडियो किया ट्वीट।
- झपटमारी का शिकार हुई महिला ने देर शाम तक नहीं की पुलिस से शिकायत।
विज्ञापन
पांडव नगर में झपटमारी की घटना की सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांडव नगर इलाके में महिला के साथ हुई झपटमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बाइक सवार दो युवक महिला का पर्स झपटकर उसे दूर तक खींचते हुए ले जा रहे हैं। वारदात घटनास्थल के पास दिल्ली सरकार द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने वीडियो को ट्वीट किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो को रिट्वीट कर दिया। हालांकि, पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झपटमारी की शिकायत अभी नहीं मिली है। पुलिस शिकायतकर्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
वारदात मंगलवार शाम करीब 5.16 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला पैदल जाती हुई दिख रही है। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर दो युवक आते हैं और महिला से उसका पर्स छीनते हैं। महिला पर्स नहीं छोड़ती तो आरोपी उसे दूर तक घसीटते हैं। करीब 10-12 कदम घसीटने के बाद आरोपी पर्स लूट ले जाते हैं।
घटना के प्रकाश में आने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार पांडव नगर और पटपड़गंज गांव में अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवा चुकी है। जल्द ही पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच जाएगी।