फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Video made of committing misdeeds for extortion

Delhi : उगाही के लिए कुकर्म कर बनाया वीडियो, चाकू मारने के बाद लूटकर फरार;  कुछ ही घंटों में दो गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 04:58 AM IST
सार

फिर चाकू से वार कर लूटने के बाद फरार हो गए, लेकिन फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमित कुमार और भानु उर्फ छंगा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अमित के मोबाइल में अश्लील वीडियो भी मिल गया है।

विज्ञापन
Delhi: Video made of committing misdeeds for extortion
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुरबेरी थाना इलाके में दो बदमाशों ने उगाही करने के लिए एक युवक से कुकर्म कर वीडियो बना लिया। फिर चाकू से वार कर लूटने के बाद फरार हो गए, लेकिन फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमित कुमार और भानु उर्फ छंगा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अमित के मोबाइल में अश्लील वीडियो भी मिल गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 23 अप्रैल को पीसीआर कॉल मिलने पर एसआई नसीब चौहान मौके पर पहुंचे। यहां पर पुलिस को सूचना देने वाली महिला सिया (बदला हुआ नाम) और पीड़ित संदीप (बदला हुआ नाम) मिले। संदीप ने बताया कि वह सिया के रिश्तेदार बादल के साथ मार्केटिंग सिलसिले में मिलने के लिए फतेहपुरबेरी आया था। 
विज्ञापन


इस बीच एक व्यक्ति वहां आया और सिया से कहा कि आया नगर निवासी अमित उसके पति को गलत इरादे से ढूंढ रहा है। ऐसे में संदीप व बादल पति श्याम (बदला हुआ नाम) को ढूंढने लगे। जब दोनों डीडीए पार्क, आंबेडकर मूर्ति, बख्तावर चौक पहुंचे तो आया नगर निवासी अमित और भानु मिल गए। दोनों संदीप को जंगल में ले गए और कुकर्म करने के बाद चाकू से वार कर 1500 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने बादल से मोबाइल छीना और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सिया ने पीसीआर कॉल कर दी। एसआई नसीब सिंह ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज कर एसआई नसीब सिंह, राकेश कुमार, हवलदार राजेंद्र व सुनील की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज की जांच व आरोपियों की लोकेशन महरौली के जंगल में मिली। एसआई राकेश कुमार की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर अमित और भानु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने संदीप से भविष्य में उगाही के लिए जंगल मेंं कुकर्म का वीडियो बनाया था। पुलिस ने अमित के मोबाइल की जांच की तो क्लिप मिल गई। 


एक आरोपी के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले
अमित (37) के खिलाफ डकैती, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि भानु (23) के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। वहीं, इस मामले में दक्षिण जिले की फतेहपुर बेरी थाने की काफी तारीफ हो रही है। एसआई नसीब चौहान, एसआई राकेश कुमार, हवलदार राजेंदर, हवलदार राजीव, हवलदार विजेंदर व सुनील की टीम ने दोनों आरोपियों को वीडियो वायरल करने पहले ही पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed