{"_id":"610a87fa96298432482b1b88","slug":"delhi-vaccination-completion-is-very-necessary-not-having-enough-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दिल्ली में टीकाकरण पूरा करना सबसे जरूरी, पर्याप्त वैक्सीन का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: दिल्ली में टीकाकरण पूरा करना सबसे जरूरी, पर्याप्त वैक्सीन का अभाव
Wed, 04 Aug 2021 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:58 PM IST
सार
दिल्ली में अब तक 1.03 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है लेकिन इनमें से 27.88 लाख लोग ही दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर पाए हैं।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर से पहले टीकाकरण पूरा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विभाग का मानना है कि टीकाकरण पूरा होने से नई लहर को निष्क्रिय किया जा सकता है लेकिन उसके लिए पर्याप्त वैक्सीन मिलना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक 1.03 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है लेकिन इनमें से 27.88 लाख लोग ही दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर पाए हैं। अगर कुल आबादी के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा 25 से 26 फीसदी तक है। यानी अभी भी दिल्ली में चार में से तीन लोगों का टीकाकरण खत्म होना बचा है।
विज्ञापन
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अप्रैल और मई में दूसरी लहर ने राजधानी के ज्यादातर परिवारों को अपनी चपेट में लिया है। सीरो सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि करीब 60 से 70 फीसदी आबादी एंटीबॉडी ग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि यह एंटीबॉडी तीन से चार महीने तक ही सुरक्षित रह सकती हैं जिसके दो महीने बीत चुके हैं। अब हमारे पास लगभग दो महीने और बचे हैं और इन्हीं में टीकाकरण पूरा हो जाता है तो नई लहर को आक्रामक होने से रोक सकते हैं। इससे अस्पतालों पर भी भार कम होगा।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति समय पर न होने की वजह से यह दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो सप्ताह से हालात में मामूली रुप से सुधार जरूर हुआ है लेकिन 16 जनवरी से अब तक एक लंबी अवधि तक वैक्सीन के लिए ही लड़ाई लड़ते आए हैं। ऐसे में दिल्ली के लोग कब तक टीकाकरण पूरा कर पाएंगें? यह अभी भी सवाल कायम है।