फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Used to cheat by hypnotizing, three accused arrested

दिल्ली: सम्मोहित करके करते थे ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 04:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Jul 2021 04:17 PM IST
सार

  • किशनगंज में महिला को सम्मोहित करके ठग लिये थे पहने हुए जेवरात और घर से कैश
  • कुछ केशव व कानों के रिंग बरामद, आरोपी ठगी की कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

विज्ञापन
Delhi: Used to cheat by hypnotizing, three accused arrested
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने गुरु से सम्मोहन की कला सीखकर बदमाशों ने ठगी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। घर में अकेली महिलाओं को देखकर आरोपी बहाने से वहां पहुंचते। इसके बाद उनको सम्मोहित कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। उत्तरी जिले की सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने महिला से ठगी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान तिलक नगर, दिल्ली निवासी गुरमीत सिंह (32), कृपाल सिंह (36) और पंजाब निवासी गुरदीप सिंह उर्फ लवली (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह हजार रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि आठ जुलाई को किशनगंज निवासी मंजू देवी (26) के घर में तीन युवक बहाना बनाकर घुस गए। मंजू के पति कृष्ण कुमार रेलवे में जूनियर इंजीनियर हैं। आरोपियों ने गुरुद्वारे के नाम पर दान देने के लिए कहा। बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला को सम्मोहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने घर में रखा कैश और पहने हुए जेवरात आरोपियों के हवाले कर दिए। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकातय पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ शीशपाल व अन्यों की टीम ने आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिले। आरोपियों की बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस की टीम तिलक नगर आरोपियों तक पहुंची। बाद में तीनों आरोपी गुरमीत, कृपाल और गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।


आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, कुछ कैश और जेवरात बरामद कर लिये। आरोपी गुरमीत व गुरदीप ने बताया कि वह गैंग के सरगना है। दोनों ने स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद अपने गुरु से सम्मोहिन की कला सीखी और ठगी की वारदातों को अंजाम देने लगे। आरोपी अकेली महिला को देखकर उसे बातचीत में लगाते और ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed