{"_id":"637d0a9258cfae26207ee7ba","slug":"delhi-used-to-blow-away-bags-by-applying-special-itching-powder-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विशेष तरह का खुजली पाउडर लगाकर उड़ा लेता था बैग, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विशेष तरह का खुजली पाउडर लगाकर उड़ा लेता था बैग, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Nov 2022 11:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:14 PM IST
सार
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार को संजय कुमार नामक एक युवक सदर बाजार थाने आया था। पीड़ित ने बताया कि रुई मंडी से गुजरते समय वह लघुशंका के लिए रास्ते में रुक गया। उसने अपना बैग एक दुकान पर रख दिया। वापस आने पर देखा कि एक युवक उसका बैग लेकर भाग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है, जो विशेष तरह के खुजली पाउडर का इस्तेमाल कर लोगों का सामान उड़ा लेता था। आरोपी ने खुजली पाउडर पश्चिम बंगाल के जंगलों में मौजूद एक विशेष तरह के पेड़ से तैयार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी रितेश गोवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से बैग और खुजली का पाउडर बरामद किया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार को संजय कुमार नामक एक युवक सदर बाजार थाने आया था। पीड़ित ने बताया कि रुई मंडी से गुजरते समय वह लघुशंका के लिए रास्ते में रुक गया। उसने अपना बैग एक दुकान पर रख दिया। वापस आने पर देखा कि एक युवक उसका बैग लेकर भाग रहा है। वह शोर मचाते हुए उसके पीछे भागा। पास से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी के पास से पीड़ित का बैग बरामद हो गया। साथ ही खुजली वाला पाउडर भी बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि पाउडर की मदद से ही वह लोगों का सामान उड़ा रहा था। पाउडर उसने पश्चिम बंगाल के जंगल में मौजूद पेड़ की छाल से तैयार किया था। वह अपने शिकार पर यह पाउडर छिड़क देता था, इससे उसे तेज खुजली होती थी और वह मौके पर फायदा उठाकर उसका सामान लेकर भाग जाता था।
विज्ञापन