अनलॉक दिल्ली: 100 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रही मेट्रो और बसें, स्टेशनों के बाहर लगी लंबी कतारें
हालांकि अब भी मेट्रो और बसों में सिर्फ बैठकर यात्रा करने की अनुमति है। कोई भी यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकता। इसी आदेश के चलते आज दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो और बसों में आज से यात्रियों को सभी सीटों पर बैठकर यात्रा करने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली में कोरोना के सुधरते हालात को देखते हुए दिल्ली को सोमवार से अधिक छूट देने का फैसला लिया गया है। हालांकि अब भी मेट्रो और बसों में सिर्फ बैठकर यात्रा करने की अनुमति है। कोई भी यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकता। इसी आदेश के चलते आज दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों को उम्मीद थी कि अब ज्यादा यात्री बैठेंगे तो उनका नंबर जल्दी आएगा लेकिन भीड़ बढ़ने से सुबह से ही स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 6.42 बजे हल्के झटके महसूस किए गए थे। इसके चलते मेट्रो निर्धारित स्पीड से धीमी चल रही थी और उन्हें अगले स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि अब मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर ज्यादा लंबी कतारें देखी जा रहीं हैं।
सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक सोमवार से मेट्रो की सभी सीटों पर यात्रियों को सफर की इजाजत दे दी गई है। फिलहाल मेट्रो में 50 फीसदी सीटों पर यात्रियों को इजाजत थी, जिसे बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। मेट्रो में खड़े होकर सफर करने की यात्रियों को इजाजत नहीं मिली है।
करीब 20 फीसदी यात्रियों को ही मिलेगा सफर का मौका
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक मेट्रो पूर्ण या शत प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन नहीं करेगी। प्रत्येक कोच में अधिकतम 50 यात्रियों को ही सफर की इजाजत होगी, जबकि महामारी काल से पहले यह संख्या करीब 300 थी। सभी सीटों पर सफर की इजाजत के बाद भी मेट्रो 17-20 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।
#WATCH | Huge rush of commuters seen at Nirman Vihar metro station in Delhi
"Mild tremors were confirmed around 6.42 am. As a standard procedure, trains were run on cautionary speed & stationed at next platform. The services are now running normally," says Delhi metro pic.twitter.com/jipPXyKj1T — ANI (@ANI) July 26, 2021
Delhi: People formed a long queue outside Akshardham metro station earlier in the morning.
"Mild tremors were confirmed around 6.42 am. As a standard procedure, trains were run on cautionary speed & stationed at next platform. Services are now running normally," says Delhi metro pic.twitter.com/Hwjs0EgCXO
— ANI (@ANI) July 26, 2021