{"_id":"ff33f4808c99fb9f7b66aafc68ab0fbc","slug":"delhi-university-director-s-blacken-face-case-shoot-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू डायरेक्टर पर कालिख: मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू डायरेक्टर पर कालिख: मामले ने पकड़ा तूल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Apr 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि में साउथ कैंपस के निदेशक प्रो. उमेश राय पर कालिख पोतने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कालिख पोतने वाले डुसू के संयुक्त सचिव राजू रावत के विरुद्ध डीन और प्रिंसिपल की ओर से कार्रवाई की मांग के बाद दिल्ली विवि के शिक्षकों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों के एक बड़े धड़े ने कैंपस में एकत्र होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पास किया। वहीं दूसरी ओर डुसू अध्यक्ष अमन अवाना ने डीयू प्रशासन पर डुसू कार्यालय को बंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रो. राय पर कालिख पोतने व उन पर हमला करने की घटना की निंदा करते हुए डीयू के 450 शिक्षकों ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव में शिक्षकों की ओर से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की गई, ताकि घटना के पीछे के असली चेहरे सामने आ सकें।
विज्ञापन
शिक्षकों ने इस मामले को लेकर सभी जरूरी कदम उठाने की भी मांग की है। एकेडमिक फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट(एएडी) के प्रेस सचिव राजेश झा ने कहा कि यह घटना स्वीकार्य नहीं है और विवि परिसर मेें हिंसा की कोई जगह नहीं है। उधर डुसू अध्यक्ष अमन अवाना के मुताबिक इस घटना के बाद से विवि प्रशासन ने डुसू कार्यालय को बंद कर दिया है।
घटना निंदनीय है लेकिन कार्यालय को ऐसे बंद कर दिया गया है जैेसे कि सभी पदाधिकारी इस घटना में शामिल रहे हों। उन्होंने कहा कि डुसू और एबीवीपी दिल्ली विवि के इस तानाशाही रवैये को बर्दाशत नहीं करेगा। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को लेकर डुसू और एबीवीपी का विरोध जारी रहेगा। एफवाईयूपी के विरोध में छात्र आंदोलन के विषय में जल्द ही रणनीति तैयार होगी।