फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two more accused including minor arrested, Honda City car and cow slaughter tools recovered

दिल्ली: नाबालिग समेत दो और आरोपी धरे, होंडा सिटी कार व गोकशी करने वाले औजार बरामद

Fri, 29 Oct 2021 04:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

आरोपियों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली कर्दमपुरी में कमरा किराए पर लिया हुआ था, आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछजाछ जारी। वारदात के समय जुनैद उर्फ पन्ना चला रहा था होंडा सिटी कार, फैजान उर्फ कबूतर नामक आरोपी ने गोली चलाई थी।
 

विज्ञापन
Delhi: Two more accused including minor arrested, Honda City car and cow slaughter tools recovered
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

गोकशी के दौरान पुलिस टीम को टक्कर मारकर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत दो और आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नाला मोहल्ला, संभल, यूपी निवासी जुनैद उर्फ पन्ना (28) के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी फैजान उर्फ कबूतर (23) को पहले ही गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल होंडा सिटी कार बरामद कर ली थी। 

विज्ञापन


अब पुलिस ने आरोपियों के पास से गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार व अन्य सामान बरामद किया है। मधु विहार थाना पुलिस इनसे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गोकशी करने के आरोपी मांस को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चोरी-छिपे बेच देते थे।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि 24 अक्तूबर की सुबह पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात हवलदार नवीन कुमार व होमगार्ड के जवान सिपाही जागिंदर पिकेट ड्यूटी पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच एक बाइक सवार ने कुछ ही दूरी पर गोकशी करने की सूचना दोनों को दी। दोनों तुरंत बाइक से मौके पर पहुंचे तो आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखते ही कार चला रहे जुनैद ने बाइक सवार नवीन को टक्कर मार दी। होमगार्ड ने आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया तो फैजान उर्फ कबूतर ने जोगिंदर को गोली मार दी। गोली उसके  सीने में लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने माला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ को जांच में लगाया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार से गाजीपुर से दबोचकर होंडा सिटी कार बरामद कर ली। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो दूसरे आरोपी जुनैद उर्फ पन्ना व नाबालिग को दबोचा गया।


आरोपियों ने बताया कि वह संभल, यूपी के रहने वाले हैं। उनके पास से एक होंडा सिटी गाड़ी है। रात को वह सूनसान जगहों पर गोकशी करके उसका मांस कार में डाल लेते हैं। बाद में मांस को चुपचाप उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बेच दिया जाता है। गैंग में कुछ और भी लोग शामिल हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed