{"_id":"68b86bdbfd93c49c4300a74b","slug":"delhi-traffic-police-honored-20-drivers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-103538-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 ड्राइवरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 ड्राइवरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
ड्राइवरों ने अतिथि देवो भव: की परंपरा को बरकरार रखा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 से ज्यादा ड्राइवरों को सम्मानित किया। इनमें महिला ड्राइवर भी शामिल हैं। ये ड्राइवर हाईवे हीरो ट्रस्ट के सदस्य हैं और अपनी गाडियों से अलग-अलग जगह नौकरी कर रहे हैं। ये वह ड्राइवर है जिनकी विदेशी सैलानियोंं व अन्य लोगों ने प्रशंसा की है। इस तरह का सम्मान पाकर ड्राइवर भी बहुत खुश नजर आए।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने दिल्ली ने कारों की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त के जगदेसन आईएएस अधिकारी डी कार्तिकेयन, महाप्रबंधक/दिल्ली पर्यटन मीनाक्षी शर्मा, हाईवे हीरो ट्रस्ट के बलवंत सिंह भुल्लर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका भारद्वाज व दिनेश गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय सत्यवीर कटारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ड्राइवरों से यातायात नियमों का अक्षरश: पालन करने का आग्रह किया।
दिल्ली आने वाले किसी भी पर्यटक को शहर में पहली बार टैक्सी ड्राइवरों से मिलते ही पहली छाप मिल जाती है। उन्होंने आगे बताया कि आगंतुक की यह छाप शहर के अनुभव के रूप में जीवन भर बनी रहती है। विशेष पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा, संरक्षा और लैंगिक समानता में सुधार लाकर उत्कृष्ट पर्यटक सेवाएं प्रदान करने के उनके ईमानदार प्रयासों के लिए भी उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह, पेशेवर कौशल और जोश के साथ काम करते हुए अतिथि देवो भव की छवि बनाने की सलाह दी।