फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi today Weather prediction Delhi-NCR air hazy due to dust storm

Delhi Weather: दिल्ली में रंग बदलता मौसम, बारिश-गर्मी के बाद अब आबोहवा खराब; अगले तीन दिनों तक राहत नहीं

Tue, 16 May 2023 07:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 May 2023 07:48 PM IST
सार

Delhi Weather: राजस्थान से चली धूल भरी हवाओं ने दिल्ली और इसके आसपास की हवा को खराब कर दिया है। दृश्यता घटकर 1000 मीटर तक रह गई। वहीं 18 मई को दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है। 

विज्ञापन
Delhi today Weather prediction Delhi-NCR air hazy due to dust storm
दिल्ली में धूल की चादर। - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा धुंधली हो गई। धूलकणों में बढ़ोतरी के कारण धूल भरे कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आलम यह रहा कि सुबह दृश्यता घटकर 1000 मीटर तक रह गई। पश्चिम उत्तर भारत में भयंकर गर्मी, वर्षा की कमी, मिट्टी फैलने और तेज हवा चलने से यह धूल भरा मौसम हुआ है। सुबह तीन बजे से छह बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन में हवा की गति कम हो गई। इस कारण से धूल के कण बैठ गए।

विज्ञापन

दिल्ली का मौसम
बीते कई दिनों से मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहले मई के शुरूआत में बारिश, फिर अब बीते पांच दिन से गर्मी और अब धूल भरी धुंध ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। मंगलवार सुबह जब लोग उठे तो कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, घरों में धूल की परत दिखाई दे रही थी। धुंध का आलम यह था कि सोमवार सुबह जो दृश्यता 4000 मीटर थी और मंगलवार सुबह घटकर 1000 मीटर तक रह गई। इसका असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई खराब
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बीते पांच दिनों से पश्चिम उत्तर भारत में तेज गर्मी, कम बारिश और सूखी मिट्टी है। इस कारण से सोमवार रात से ही धूल भरी हवाएं चलने लगी थी। दिल्ली में सुबह चार बजे पीएम 10 की सघनता 140 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी और सुबह 8 बजे बढ़कर 775 माइक्रो ग्राम तक हो गई। यह मुख्य रूप से रात के दौरान चली तेज हवाओं के कारण हुआ। यह धूल जल्द ही उतर जाएगी। विभाग ने इसे स्मॉग नहीं धूल की चादर ही बताया।

विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर
वहीं बीते चार दिनों से चालीस डिग्री से ऊपर चल रहा तापमान मंगलवार को सामान्य से एक डिग्री कम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के तीन केंद्रों पर तापमान 41 डिग्री से ऊपर ही दर्ज हुआ। नजफगढ़ में 41.6 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 41.5 और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि पूसा रोड में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 41 और 27 डिग्री के आसपास रहेगा।

इस सप्ताह 44 डिग्री का टॉर्चर देगा तापमान
अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस सप्ताह के अंत तक 22 और 22 मई को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मई को हल्की बूंदाबांदी व 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है लेकिन इससे तापमान पर खासा असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed