फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi three cops suspended and suspect identified in cctv in journalist snatching case

महिला पत्रकार से झपटमारी मामले में नया मोड़, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 25 Sep 2019 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi three cops suspended and suspect identified in cctv in journalist snatching case
घायल पत्रकार - फोटो : अमर उजाला

महिला पत्रकार जॉयमाला के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को तीन दिन बाद भी बदमाशों को सुराग हाथ नहीं लगा है। चितरंजन पार्क थाना पुलिस घटनास्थल से विभिन्न कॉलोनियों की ओर जाने वाले रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ महिला पत्रकार के साथ लूटपाट मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष एके सिंह को नोटिस दिया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पत्रकार संघ ने पुलिस आयुक्त को बुधवार को पत्र लिखकर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चितरंजन पार्क थाना समेत स्पेशल स्टाफ की 15 पुलिस टीमें संदिग्धों को वेरिफाई कर रही हैं। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी जांच पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने बहुत सारे कमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। कुछ सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद तो हुए हैं मगर हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट नहीं आई है।


दक्षिण जिला डीसीपी ने चितरंजन पार्क थाने में तैनात एएसआई अशोक, सिपाही सीताराम और सुखवीर को निलंबित कर लाइन में भेज दिया गया है। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी घटनास्थल के समय अपनी बीट में नहीं थे। पत्रकार संघ ने स्पेशल पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed