{"_id":"654d7f942784f95b9c0486b5","slug":"delhi-the-fight-between-kalkaji-and-govindpuri-police-over-the-area-lasted-for-three-and-a-half-hours-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Rage Delhi : कालकाजी और गोविंदपुरी पुलिस में इलाके को लेकर साढ़े तीन घंटे चली लड़ाई, एक की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Rage Delhi : कालकाजी और गोविंदपुरी पुलिस में इलाके को लेकर साढ़े तीन घंटे चली लड़ाई, एक की हुई थी मौत
Fri, 10 Nov 2023 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:25 AM IST
सार
रविदास मार्ग पर मछली मार्केट के पास एक जगह पर खून पड़ा हुआ था। ऐसे में कालकाजी व गोविंदपुरी थाना पुलिस इलाके को लेकर आपस में लड़ने लगीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदपुरी इलाके के रविदास मार्ग पर बुधवार रात तीन भाइयों पर हमले के मामले में पुलिस की खींचतान सामने आई। रविदास मार्ग पर मछली मार्केट के पास एक जगह पर खून पड़ा हुआ था। ऐसे में कालकाजी व गोविंदपुरी थाना पुलिस इलाके को लेकर आपस में लड़ने लगीं।
विज्ञापन
एक ही सब-डिवीजन की होने के बावजूद दोनों थाना पुलिस में रात दो बजे तक बहस चलती रही, जबकि सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। आखिरकार रात दो बजे तय हुआ कि गोविंदपुरी थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविदास मार्ग पर तीनों भाइयों को घायलावस्था में देखकर राहगीरों ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कालकाजी व गोविंदपुरी थाना पुलिस के अधिकारियों के अलावा जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल नजदीक होने पर कालकाजी थाने से इंस्पेक्टर नितिनपाल सिंह, योगेश पाल, एसआई रवि, हवलदार दिनेश चहल व सोनपाल पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद ये तय होना शुरू हुआ कि मामले की जांच कौन करेगा। रविदास मार्ग के दोनों कैरिज्वे गोविंदपुरी थाने में आते हैं। इस हिसाब से मामला गोविंदपुरी थाने का बनता है। इसके अलावा तारा अपार्टमेंट से गोविंदपुरी जाते हुए बाएं तरफ फुटपाथ पर काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ये फुटपाथ कालकाजी थाना इलाके में पड़ता है। फिर कहा जाने लगा कि मामले की जांच कालकाजी थाना पुलिस करेगी। पता लगा कि दोनों पक्षों में झगड़ा भूमिहीन कैंप के पास हुआ। जब दोनों थाना पुलिस आपस में लड़ रहीं थीं तो कालकाजी एसीपी प्रदीप सिंह समेत जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर थे। दोनों थाने के पुलिस अधिकारी सीनियर अधिकारियों को एक-दूसरे की शिकायत करते हुए देखे गए।