फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The condition of 102 flyovers in the capital will be improved

Delhi : राजधानी के 102 फ्लाईओवरों की दशा में होगा सुधार, सर्वे समाप्त... रिपोर्ट के आधार पर होगी मरम्मत

Sat, 08 Mar 2025 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 02:07 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गठित की गईं पांच टीमों ने 102 फ्लाईओवरों का सर्वे किया है।

विज्ञापन
Delhi: The condition of 102 flyovers in the capital will be improved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के फ्लाईओवरों की जल्द ही दशा सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गठित की गईं पांच टीमों ने 102 फ्लाईओवरों का सर्वे किया है। दो दिनों तक चले सर्वे की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता फ्लाईओवर को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


बीते सप्ताह पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें फ्लाईओवर के मरम्मत आदि संबंधित ब्योरा तैयार करने के लिए कहा गया था। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने पांच तीन सदस्यीय टीमों का गठन किया था, जिसमें एक कार्यकारी अभियंता और दो सहायक अभियंता शामिल रहे। प्रत्येक टीम के पास लगभग 20 फ्लाईओवर थे। रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई के लिए पीडब्ल्यूडी सचिवालय भेजा गया है। 
विज्ञापन


सर्वे के दौरान टीमों ने फ्लाईओवर की स्थिति, सफाई, टाइलिंग, पेंटिंग, लाइटिंग, अतिक्रमण, गड्ढे, मुख्य कैरिजवे या सेंट्रल वर्ज के पुनर्वास आदि से संबंधित रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट फाइनल हो जाने के बाद सभी कामों के लिए जरूरी बजट अनुमान लगाया जाएगा। प्राथमिकता और फंड की उपलब्धता के आधार पर मरम्मत का काम शुरू होगा। दो साल में शाहदरा, लोनी रोड, नांगलोई, चिराग दिल्ली, ओखला, नई दिल्ली में जनक सेतु और पुरानी दिल्ली में पुल मिठाई फ्लाईओवर की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी तत्काल मरम्मत की दरकार
अधिकारियों के अनुसार, एंड्रयूज गंज, गोकुलपुरी, जखीरा, तिलक नगर, ओल्ड पंजाबी बाग, राजा गार्डन व शादीपुर फ्लाईओवर को तत्काल मरम्मत की दरकार है। यह फ्लाईओवर दिल्ली के सबसे पुराने हैं। इनकी कई साल से मरम्मत नहीं हुई है। आम तौर पर मरम्मत कार्य में फ्लाईओवर की बियरिंग और ऊपरी कंक्रीट परत में बदलाव के साथ एक्सपेंशन जॉइंट को बदला जाता है। तापमान में बदलाव के कारण फ्लाईओवर पर कंक्रीट फैलता और सिकुड़ता है जिससे उसमें दरारें पड़ जाती हैं। मौजूदा समय में सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed