{"_id":"1d55b492aba94d1662335afeddfc4016","slug":"delhi-student-raped-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय शिप्रा (परिवर्तित नाम) डीयू के साउथ कैंपस स्थित एक महिला कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। गोविंदपुरी निवासी शिप्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कॉलेज फेस्ट में उसकी मुलाकात रोबिन से हुई।
पिछले साल 7 अक्तूबर को आरोपी ने कपासहेड़ा स्थित अपने घर पर बुलाया और उससे रेप किया। इसके बाद 17 फरवरी को अपने दोस्त के घर ले गया और दुष्कर्म किया।
आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उससे सोने की ज्वेलरी और 65 हजार रुपये ले लिए। रोबिन ने शादी करने से इनकार कर दिया।