फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Sonam Wangchuk said- business and economics should be done within ecological limits

Delhi : सोनम वांगचुक ने कहा- व्यापार और अर्थशास्त्र पारिस्थितिकी सीमा में रहकर हो

Sat, 08 Mar 2025 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 05:01 AM IST
सार

एसआरसीसी छात्र यूनियन की ओर से बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इससे पानी की कमी हो रही है। 

विज्ञापन
Delhi : Sonam Wangchuk said- business and economics should be done within ecological limits
एसआरसीसी बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 में छात्रों को संबोधित करते पर्यावरणविद सोनम वांगचुक और उनके साथ हैं एचआईएएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजलि जेबी। इस कार्यक्रम में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर रहा। - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने कहा कि परिस्थितिकी सीमा में रहकर व्यापार और अर्थशास्त्र होना चाहिए। लद्दाख हिमालय का ताज है। लद्दाख पूरी दुनिया से अलग है। 

विज्ञापन

सालभर में आधा समय लद्दाख दुनिया से कटा रहता है। छोटे-छोटे गांवों में पांच-पांच घर मिलेंगे। यह आपके विचार से कहीं अधिक दूरस्थ स्थान है। अलग-अलग समय पर शून्य से -35 डिग्री के तापमान में रहकर लोग जीवन यापन करते हैं। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 में आयोजित एक सत्र में कहीं। 
विज्ञापन


एसआरसीसी छात्र यूनियन की ओर से बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इससे पानी की कमी हो रही है। सूखे और बाढ़ के हालात बन रहे है। उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव की तरह यह तीसरा ध्रुव है जहां पर 50 हजार ग्लेशियर है। पृथ्वी पर लोगों की आबादी ग्लेशियर से निर्भर करती है। अगर समतल इलाकों में तापमान एक डिग्री बढ़ेगा तो पर्वतीय इलाकों में वह तापमान तीन डिग्री होगा। उन्होंने चिंता व्यक्ति करते हुए कहा कि शहरों का ब्लैक कार्बन ग्लेशियर तक पहुंच रहा है। इससे ग्लेशियर पिघल रहे है। आने वाले समय में उत्तरी क्षेत्र की पूरी आबादी प्रभावित होगी। नदियां मौसमी बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख की खूबसूरती और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए उन्होंने कहा कि लद्दाख में पर्यटक की जगह यात्री बनकर जाए। वहां की चीजों को जाने और अध्ययन करें। अगर कुछ भी सीखे तो उसे तीन जगहों पर लागू करना न भूले। हमेशा मानवता और प्रौद्योगिकी के साथ सहयोग करें। वहीं, सत्र को संबोधित करते हुए एचआईएएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजलि जेबी ने कहा कि जो दिल्ली में बनता है उसे लद्दाख में नहीं बना सकते है। युवा शहरों की ओर जा रहे हैं। लद्दाख आने वाले पर्यटकों को वहां की व्यवस्था के अनुसार ढलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed