फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi son killed father mother came for rescue he also attacks her hospitalised in serious condition

रिश्ते हुए शर्मसार: बेटे ने पिता का किया कत्ल, बचाने आई मां को भी चाकू से गोदा, हालत नाजुक

Mon, 28 Jun 2021 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Jun 2021 06:18 PM IST
सार

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया गया, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी को नशे की लत है, झगड़े के दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Delhi son killed father mother came for rescue he also attacks her hospitalised in serious condition
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक ने अपने पिता की ताबड़तोड़ चाकू गोदकर हत्या कर दी। मां बचाने आई तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह बड़े भाई को भी मारने पहुंचे।

विज्ञापन


बड़े भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ देवेंद्र कुमार (55) और उनकी पत्नी मंजू (52) को नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंजू को एलबीएस से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बेट विशाल (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल विशाल को नशे की लत है और पिछले काफी समय से बेरोजगार था। रुपयों को लेकर उसका माता-पिता से झगड़ा हो रहा था। सोमवार सुबह इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक देवेंद्र कुमार परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर, कल्याणपुरी में रहते थे। इसके परिवार में पत्नी मंजू के अलावा बड़ा बेटा विकास, उसकी पत्नी और छोटा बेटा विशाल है। विशाल अभी अविवाहित है।

देवेंद्र दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करते थे। देवेंद्र का अपना तीन मंजिला मकान है, ग्राउंड फ्लोर पर वह खुद रहते थे जबकि पहली मंजिल पर उनका बड़ा बेटा व ऊपर विशाल रहता था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से पिछले करीब सात-आठ महीनों से विशाल बेरोजगार था। उसे नशे की लत थी। इसलिए वह अपने माता-पिता से पैसे मांगता रहता था।

माता-पिता व बड़ा भाई विशाल को नसीहत देते हुए काम करने के लिए कहते थे। इस बात से वह बड़े भाई व माता-पिता से नाराज रहता था। सोमवार सुबह करीब 6.00 बजे विशाल का पिता से किसी बात पर विवाद हो गया।

आरोप है कि विशाल तुरंत रसोई में पहुंचा और वहां से उसने बड़ा चाकू उठाया और पिता पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। देवेंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर मंजू भी वहां पहुंच गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके भी पेट छाती, हाथ में चाकू के कई वार कर दिए।

माता-पिता को आधा दर्जन से अधिक चाकू मारने के बाद वह ऊपर बड़े भाई को भी चाकू लेकर धमकाने पहुंचा। वह भाई के दरवाजे पर पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। भाई ने दरवाजा बंद कर जान बचाई। इसके बाद विकास ने 6.33 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विशाल को घर से ही काबू कर लिया गया। देवेंद्र को पेट, छाती, हाथ गर्दन में आधा दर्जन से अधिक चाकू लगे थे, मंजू का भी यही हाल था। अस्पताल ले जाने पर देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मंजू की हालत देखकर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

घटना को बाद इलाके में मची अफरा-तफरी...

ईस्ट विनोद नगर में माता-पिता की हत्या की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसने भी हत्या की बात सुनी वह घटनास्थल की ओर भागा। दिनभर विशाल के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया।

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस विकास व विशाल से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विशाल नशे में तो नहीं था।

काम न करने की वजह से हो गया था विशाल चिड़चिड़ा...
विशाल के परिजनों ने बताया कि विशाल का मिजाज चिड़चिड़ा था। अब लॉकडाउन में काफी समय तक बेरोजेबार रहा। ऐसे में वह और चिड़चिड़ा हो गया था। माता-पिता के अलावा भाई-भाभी भी उससे काम करने और नशा न करने के लिए कहते रहते थे। इस बात से वह काफी चिढ़ता था। अक्सर उसका माता-पिता से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। सोमवार सुबह भी उसने पिता से कुछ रुपये मांगे थे। मना करने वह पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed