फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Delhi Shabdotsav 2026' to be held at Major Dhyan Chand Stadium from January 2 to 4

Delhi NCR News: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 2 से 4 जनवरी तक ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पहली बार तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ का आयोजन 2 से 4 जनवरी को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में करेगी। महोत्सवसुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली शब्दोत्सव भारत की ज्ञान परंपरा, साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। महोत्सव में देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता, लेखक और विचारक भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान 40 से अधिक पुस्तकों का विमोचन, 6 बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और 2 भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होंगे।

उद्घाटन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्यअतिथि रहेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। महोत्सव में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया, डॉ. सच्चिदानंद जोशी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, मुकुल कनेटकर, माधवी लता सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article