फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s weather will change significantly Temperatures have been rising for past two days rain alert issued

दिल्ली के मौसम में होगा बड़ा बदलाव: बीते दो दिन से चढ़ रहा पारा, बारिश का अलर्ट जारी, 30KM की गति से चलेगी हवा

Tue, 20 Jan 2026 09:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बावजूद, बीते दो दिनों से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। जनवरी के औसत तापमान से ऊपर चल रहा अधिकतम पारा और बढ़ी हुई न्यूनतम तापमान की वजह से सुबह-शाम की ठंड नाम मात्र रह गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Delhi s weather will change significantly Temperatures have been rising for past two days rain alert issued
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते दो दिन से सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह-शाम ठंड केवल नाम मात्र के लिए हो रही है, जहां जनवरी माह में औसतन दिन का तापमान 19.8 डिग्री रहता है, लेकिन 12 जनवरी से लगातार अधिकतम पारा 20 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। सूरज ने सुबह से ही दर्शन दे दिए थे। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 9 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 7.6 डिग्री, आया नगर में 8 डिग्री व पालम में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, पालम में सुबह 6:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 350 मीटर रही। 

विज्ञापन

वहीं, सफदरजंग में सुबह 7.30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 200 मीटर तक सीमित रही। इसके अलावा, पालम में सुबह 7:30 बजे दृश्यता 600 मीटर तक गिर गई। दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से नया विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे 23 जनवरी को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति वाली तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 21 और 22 जनवरी को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

सुबह देखा जाएगा हल्का से मध्यम कोहरा
मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। दिन के समय दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अनुमान है कि 21 और 22 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 जनवरी को दिल्ली में दोपहर के वक्त हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed