Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s South Rohin police station has arrested a fake inspector

रिटायर्ड हवलदार निकले इंस्पेक्टर साहब: रौब जमाने को बनकर आया था थाना प्रभारी, असली पुलिस से सामने बंधी घिग्घी

Sun, 18 Sep 2022 09:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Sep 2022 09:15 PM IST
सार

नकली थाना प्रभारी बनकर हवलदार एक युवक को उधार में दिए रुपये वापस करवाने में मदद का आश्वासन दे रहा था। पीड़ित की शिकायत पर साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने नकली थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Delhi s South Rohin police station has arrested a fake inspector
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस का एक हवलदार सेवानिवृत होने के बाद थाना प्रभारी बन गया। आपको यह सुनकर आर्श्चय होगा, लेकिन साउथ रोहिणी इलाके में ऐसा वाक्या सामने आया है। नकली थाना प्रभारी बनकर हवलदार एक युवक को उधार में दिए रुपये वापस करवाने में मदद का आश्वासन दे रहा था। साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने नकली थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी की पहचान 60 वर्षीय जय भगवान के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की कम्यूनिकेशन यूनिट में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुआ था। वह मंगोलपुर कलां इलाके में रहता है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि 17 सितंबर को सेक्टर 16 रोहिणी निवासी राघव साउथ रोहिणी थाने पहुंचा। उसने पुलिस कर्मी को बताया कि एक व्यक्ति सुबह से उसे फोन कर रहा है। वह खुद को समयपुर बादली थाने का प्रभारी बता रहा है और कह रहा है कि वह प्रवीन गुप्ता को दिए उधार के पैसे को वापस करवाने में उसकी मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित फोन पर बात होने के बाद समयपुर बादली थाने पहुंचा और आरोपी का नाम बताकर थाना प्रभारी के बारे में जानकारी मांगी। वहां से पीड़ित को पता चला कि इस नाम का थाना प्रभारी यहां तैनात नहीं हैं। पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बात की तो उसने खुद को साउथ रोहिणी थाने का प्रभारी बताया। उसने बताया कि वह अभी अवंतिका सेक्टर तीन रोहिणी में मौजूद है।

विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत साउथ रोहिणी थाने में की और फोन कर आरोपी को मिलने के लिए सेक्टर दो रोहिणी बुलाया। पीड़ित के साथ दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और छिपकर आरोपी का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस के निरीक्षक की वर्दी पहनकर आरोपी वहां पहुंचा। जिसे पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी कुछ नहीं बता रहा था। पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली पुलिस का जवान रह चुका है। वह कम्यूनिकेशन यूनिट हैदरपुर में हवलदार के पद से 31 अगस्त को सेवानिवृत हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed