फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s cyber cell police caught gang who exchanged money with card

Delhi: एटीएम कार्ड बदलकर स्वैपिंग मशीन से निकाले 60 लाख, गिरोह का मास्टरमाइंड सुखदेव ऐसे देता था चकमा

Sat, 22 Oct 2022 08:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 22 Oct 2022 08:06 AM IST
सार

पुलिस ने गैंग के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने नौ स्वैपिंग मशीनें, 17 डेबिट कार्ड, 10 चेक बुक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Delhi s cyber cell police caught gang who exchanged money with card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी बाहरी जिला साइबर सेल ने एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर स्वैपिंग (पीओएस) मशीन से पैसे निकालने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने नौ स्वैपिंग मशीनें, 17 डेबिट कार्ड, 10 चेक बुक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गैंग अब तक 60 लाख की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन

एनसीआरपी पोर्टल के जरिये उत्तरी बाहरी जिला साइबर सेल को राजकुमार चौहान की शिकायत मिली। जिन्होंने बताया कि एटीएम पर किसी ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया और उसके बैंक खाते से 2.29 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में पता चला कि पैसे जयपुर में एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से निकाले गए थे। मामले की जांच करने पर पता चला कि दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में डेबिट कार्ड स्वैपिंग गैंग सक्रिय है। गिरोह के सदस्य एटीएम कियोस्क पर लोगों की मदद करने के बहाने कार्ड की अदला-बदली करते हैं। इसके साथ-साथ पीड़ित को झांसा देकर उनका पिन नंबर ले लेते हैं। उसके बाद डेबिट कार्ड से पीओएस मशीन के माध्यम से पैसे निकाल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी जांच में पता चला कि जिस खाते पर पीओएस मशीन लिए गए हैं, उसका केवाईसी सिरसा के एक व्यक्ति के नाम है। केवाईसी और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसा में दबिश दी। जहां से पुलिस ने एलानाबाद निवासी सुखदेव सिंह और भारत नगर निवासी गगन सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति पहले चालू खाता की व्यवस्था करते हैं और नेट बैंकिंग को अपने नियंत्रण में रखते हैं। इसके अलावा वह पेटीएम से पीओएस मशीन मंगवाते हैं। सुखदेव सिंह इन मशीनों की आपूर्ति गगन सोनी को करता है। गगन सोनी इन मशीनों को जितेंद्र और अन्य सहयोगियों को सौंपता है। पुलिस ने इनके निशानदेही सुल्तानपुरी निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी एटीएम पर कार्ड की अदला-बदली करने के बाद कार्ड को गैंग के सदस्यों को दे देते हैं, फिर उसे स्वैपिंग मशीन से निकाल लेते हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि गैंग के पास 30 स्वैपिंग मशीन हैं और आरोपी अब तक 60 कार्ड से पैसे निकाल चुके हैं। पुलिस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

कारोबार में घाटा होने के बाद करने लगा जालसाजी
पुलिस ने बताया कि सुखदेव सिंह गैंग का सरगना है। कारोबार में घाटा होने के बाद वह गगन के संपर्क में आकर जालसाजी करने लगा। वह न्यू वेल वियर जयपुर समेत कई फर्जी फर्म के नाम से चालू खाते खुलवाता था और पीओएस मशीन खरीदकर उसे गगन को सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed