10 एकड़ में फैला दिल्ली का सबसे बड़ा कब्रिस्तान आधे से ज्यादा भर चुका है। कोरोना काल में यहां अब तक 435 शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है। महामारी की शुरुआत में पांच बीघा जमीन आरक्षित किए जाने वाले इस कब्रिस्तान में अब तक नौ बीघा जमीन भर चुकी है।वर्षों पुराने इस कब्रिस्तान का एक हिस्सा अब तक पूरा नहीं भर पाया है, जबकि उसका दूसरा हिस्सा कोरोना महामारी से मरने वालों के अंतिम संस्कार से भरा जा चुका है। इसे लेकर कब्रिस्तान प्रबंधन भी चिंता में है।
मौत से 'आबाद' इस कब्रिस्तान की उम्र होने वाली है पूरी, प्रबंधन की गुहार-अब रहम करो सरकार
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:06 AM IST
सार
- पांच बीघा जमीन भरने के बाद अब नौ बीघा भी हुई फुल
- अब तक 435 शवों को किया जा चुका है सुपुर्द-ए-खाक
- जमीन की परेशानी के चलते कब्रिस्तान प्रबंधन ने की सरकार से अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन