Air Pollution: दिल्ली में मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार, NCR में ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित
डीटीयू दिल्ली का सूचकांक 403 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, यह रविवार के मुकाबले 11 सूचकांक कम है। यह इस मौसम का अभी तक का दूसरी बार सबसे अधिक एक्यूआई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सोमवार को भी हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया। यह रविवार के मुकाबले 26 सूचकांक कम है। हवा की दिशा बदलने से बीते तीन दिन से सूचकांक में गिरावट तो आ रही है, लेकिन हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। वहीं, डीटीयू दिल्ली का सूचकांक 403 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, यह रविवार के मुकाबले 11 सूचकांक कम है। यह इस मौसम का अभी तक का दूसरी बार सबसे अधिक एक्यूआई है। इसके साथ ही 13 इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण में इस दौरान थोड़ी कमी के पीछे की वजह तेज चलने वाली हवा है। हालांकि, पड़ोसी राज्यों में पराली जल रही है, ऐसे में इसका धुआं तेजी से दिल्ली की ओर आने का अनुमान है। ऐसे में हवा और खराब हो सकती है।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। इस दौरान हवा की गति 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलीं। वहीं, कई इलाकों में हवा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। सफर इंडिया के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 77 दर्ज की गई, जोकि मध्यम श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 204 दर्ज की गई, यह खराब श्रेणी में है।
आईआईटीएम के अनुसार मंगलवार को भी हवा दक्षिण-पूर्व से चलने का अनुमान है। हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर से चलेंगी। हालांकि, बुधवार से फिर प्रदूषण लोगों को परेशान करेगा। इस दौरान हवा अलग-अलग दिशाओं से आएंगी। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। वहीं, हवा की चाल 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है।
ग्रेटर नोएडा में हवा रही सबसे प्रदूषित
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां हवा का सूचकांक 257 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसके बाद दिल्ली में 207, फरीदाबाद में 200, गाजियाबाद में 190, गुरुग्राम में 172 व नोएडा में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।