फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air quality remains very poor for 12th consecutive day

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लगातार 12वें दिन 'बहुत खराब'; AQI गिरा, लेकिन सांस लेना अभी भी मुश्किल

Tue, 25 Nov 2025 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Nov 2025 07:26 PM IST
सार

हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में भले ही थोड़ा सुधार आया है, लेकिन जहरीली फिजा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही।

विज्ञापन
Delhi s air quality remains very poor for 12th consecutive day
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में लगातार 12वें दिन हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, हालांकि हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में भले ही थोड़ा सुधार आया है, लेकिन जहरीली फिजा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 दर्ज किया गया। यह हवा की 'बहुत खराब' श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 34 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे प्रदूषित
दूसरी ओर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 373 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 364, गाजियाबाद में 349 और गुरुग्राम में 303 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 220 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन का कार्य करने वाली निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाले प्रदूषण की 21.07 फीसदी हिस्सेदारी रही। इसके अलावा, पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की 1.93 फीसदी, निर्माण गतिविधियां से होने वाले प्रदूषण की 3.11 फीसदी और आवासीय इलाकों की भागीदारी 5.23 फीसदी रही। सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1400 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 6500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।

विज्ञापन

दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 319.9 और पीएम2.5 की मात्रा 178.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा बेहद खराब, खराब और एक में गंभीर रिकॉर्ड की गई।

इन इलाकों में इतना रहा एक्यूआई
रोहिणी- 405
आनंद विहार- 388
वजीरपुर- 386
बवाना- 385
मुंडका- 384
डीटीयू- 383
जहांगीरपुरी- 382
विवेक विहार- 381
नेहरू नगर- 380
आरके पुरम- 379
पंजाबी बाग- 410

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed