फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi reports 1313 fresh corona cases on thursday 25 omicron cases

Corona in Delhi: दिल्ली में गुरुवार को सामने आए 1313 नए संक्रमित, 25 मरीजों में मिला ओमिक्रॉन

Thu, 30 Dec 2021 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 08:41 PM IST
सार

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1313 संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं 423 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। 

विज्ञापन
delhi reports 1313 fresh corona cases on thursday 25 omicron cases
कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक दिन में ही 42.25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1313 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 423 मरीजों को छुट्टी दी गई। इससे पहले बुधवार को 923 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


इसी के साथ ही राजधानी में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार पार हुई है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1446415 हो गई है, जिनमें 1418227 अब तक ठीक हुए हैं, लेकिन 25107 मरीजों की मौत हुई है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से सक्रिय यानी उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 3081 हुई है, जिनमें 1560 मरीज अपने-अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। इनके अलावा 189 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 111 मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर संक्रमित मिले 28 मरीजों को कई अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अभी तक एयरपोर्ट पर 150 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों में से 83 सामान्य कोविड वार्ड में हैं, जबकि 66 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनके अलावा एक मरीज वेंटिलेटर पर है। विभाग ने बताया कि एयरपोर्ट पर संक्रमित मिले 28 में से 16 मरीज दिल्ली के निवासी हैं, जबकि 12 मरीज बाहरी राज्यों के हैं। अब तक एयरपोर्ट पर संक्रमित मिले 150 में से 118 दिल्ली के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही दिन में 25 मरीजों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट
एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सामुदायिक प्रसार की आशंका व्यक्त की है, वहीं दूसरी ओर ओमिक्रॉन संक्रमण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में 25 कोरोना संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 263 हुए हैं। इसी के साथ ही देश में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले अब दिल्ली में दर्ज हुए हैं। अब तक 83 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

ग्रेप के दूसरे चरण में आई दिल्ली
बृहस्पतिवार को भी लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर एक फीसदी से कहीं अधिक दर्ज की गई है। इसके चलते ग्रेप के नियमानुसार दिल्ली दूसरे चरण अंबर में आ गई है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में ग्रेप का दूसरा चरण तब तक लागू नहीं होगा जब तक अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ती है। साथ ही समय पर डीडीएमए के जरिए इसे लागू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। बुधवार को 1.29 फीसदी और बृहस्पतिवार को दैनिक संक्रमण दर 1.73 फीसदी दर्ज की गई है। 

एक ही दिन में दिल्ली के 143 इलाके हुए सील
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही दिल्ली में एक ही दिन के दौरान 143 नए इलाके सील हुए हैं। इन सभी को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया है। बुधवार की तुलना में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 502 से बढ़कर 645 हुई है। इन सभी इलाकों में पूरी तरह से लॉकडाउन है। यहां लोगों को घर से बाहर निकलने की पाबंदी है। साथ ही सिविल डिफेंस के जवानों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। 


सामुदायिक प्रसार की आशंका
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सामुदायिक प्रसार की आशंका व्यक्त की है। पिछले एक दिन में 25 कोरोना संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 263 हुए हैं। इसी के साथ ही देश में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले अब दिल्ली में दर्ज हुए हैं। अब तक 83 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाद सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 99 मरीजों की रिकवरी हुई है। देश में कुल 22 राज्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पहुंचा है, लेकिन सबसे ज्यादा दिल्ली में ही है। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2 दिसंबर को ओमिक्रॉन की पहली पुष्टि हुई थी। इसके बाद से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। विदेश से आ रहे कोविड पॉजिटिव मरीजों की ओमिक्रॉन जांच हो हो ही रही है, इसके अलावा दिल्ली में रैंडम जांच में भी ओमिक्रॉन के मामले निकल रहे हैं। बुधवार तक दिल्ली में 238 मामले थे, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 263 तक पहुंच गया है।


लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनका अस्पताल ओमिक्रॉन का सबसे बड़ा सेंटर है। 2 से 30 दिसंबर के बीच इनके यहां 96 ओमिक्रॉन मरीज मिले हैं जिनमें से 83 को छुट्टी दी गई है। अस्पताल में अभी 13 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज हैं। वहीं, 15 अन्य मरीज भी भर्ती हैं। इन रोगियों को आईजीआई हवाई अड्डे से लोकनायक अस्पताल भेजा है जिनकी रिपोर्ट आना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed