नशीला दूध पिलाकर दिल्ली की पत्रकार का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में एक महिला पत्रकार ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरी ओर युवक ने भी खुद को पीड़ित बताते हुए तहरीर दी है। दिल्ली की रहने वाली महिला पत्रकार साप्ताहिक अखबार निकालती हैं।
उनका कहना है कि भूपतवाला की गंगाधाम धर्मशाला में वह ठहरती हैं। इसी दौरान उनकी पहचान प्रबंधक अमरनाथ के पुत्र चिराग शर्मा से हो गई।
दूध पिलाकर किया था रेप
वर्ष 2014 में चिराग ने नशीला दूध पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि तब से उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
दूसरी ओर चिराग शर्मा ने भी खुद को पीड़ित बताते हुए तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 से उक्त युवती उनकी धर्मशाला में आकर ठहरती थी।
युवती ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने का दबाव बना रही है। साथ ही पांच लाख रुपये भी मांग रही है।