{"_id":"62f0b0e0e1c3f42b0767094f","slug":"delhi-reported-5-dengue-cases-in-the-month-of-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Delhi: अगस्त के महीने में डेंगू के 5 मामले आए सामने, कुल संख्या 174 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Delhi: अगस्त के महीने में डेंगू के 5 मामले आए सामने, कुल संख्या 174 हुई
Mon, 08 Aug 2022 12:18 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:18 PM IST
सार
दिल्ली में अगस्त के महीने में डेंगू के 5 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 174 हो गई है। दिल्ली में मच्छरों का खतरा बढ़ गया है, दूसरी तरफ लोग लापरवाही करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
राजधानी में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को अब मच्छरों से और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सोमवार को जारी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अगस्त के महीने में डेंगू के 5 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 174 हो गई है।
विज्ञापन
5 cases of Dengue reported in the month of August, overall case tally at 174 in Delhi: Municipal Corporation of Delhi pic.twitter.com/LujaKM1QH8
— ANI (@ANI) August 8, 2022विज्ञापन
जानबूझकर लापरवाही करते हैं लोग
दिल्ली में मच्छरों का खतरा बढ़ गया है, दूसरी तरफ लोग लापरवाही करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर बेखर व असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे बनवा रखे हैं, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जानबूझकर सो रहे हैं। सड़कों पर लापरवाही से सो रहे ये लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में बड़ी आसानी से आ सकते हैं।
विज्ञापन
खुले में साफ पानी न इकट्ठा होने दें
दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि स्वच्छता और बचाव संबंधी जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद तीनों नगर निगम क्षेत्रों में अनेकों ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां खुले में जल जमाव की स्थिति बरकरार है। डेंगू से बचाव के लिए इस जल जमाव को समाप्त करना बहुत जरूरी है। क्योंकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर जल जमाव वाले स्थानों पर आसानी से पैदा होते हैं।