Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Preparations for a single ticket for the zoo, night safari and Purana Qila

Delhi: चिड़ियाघर, नाइट सफारी और पुराना किला के लिए एक ही टिकट की तैयारी; कॉम्बो ऑफर पर चल रहा है विचार

Fri, 09 Jan 2026 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 02:06 AM IST
सार

चिड़ियाघर के व्यापक पुनर्विकास और आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रबंधन अब एक ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहा है, जिसमें पर्यटक एक ही टिकट के माध्यम से चिड़ियाघर, प्रस्तावित नाइट सफारी, अत्याधुनिक एक्वेरियम और ऐतिहासिक पुराना किला का भ्रमण कर सकें। 

विज्ञापन
Delhi: Preparations for a single ticket for the zoo, night safari and Purana Qila
Delhi Zoo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) आने वाले वर्षों में दर्शकों को एक बिल्कुल नया, आधुनिक और बहुआयामी अनुभव देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चिड़ियाघर के व्यापक पुनर्विकास और आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रबंधन अब एक ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहा है, जिसमें पर्यटक एक ही टिकट के माध्यम से चिड़ियाघर, प्रस्तावित नाइट सफारी, अत्याधुनिक एक्वेरियम और ऐतिहासिक पुराना किला का भ्रमण कर सकें। 

विज्ञापन


इस प्रस्तावित व्यवस्था को ‘कॉम्बो टिकट’ के रूप में लागू करने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाइट सफारी को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। यह योजना पुनर्विकास के तीसरे चरण का हिस्सा है और पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि दूसरे चरण का लेआउट किस तरह से तैयार होता है और वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध होती है या नहीं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, नाइट सफारी के लिए बड़े और विशेष रूप से डिजाइन किए गए क्षेत्र की जरूरत होगी, ताकि जानवरों के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक माहौल बनाया जा सके। यदि यह संभव नहीं हुआ तो नाइट सफारी की योजना को सीमित किया जा सकता है या आगे टाल भी दिया जाएगा। इसी के साथ पुराना किला और चिड़ियाघर के लिए साझा पार्किंग, सुविधाएं और सेवाएं विकसित करने पर भी काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉम्बो टिकट योजना के तहत पर्यटक एक ही टिकट से पुराना किला और राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण की यह परियोजना बेहद महत्वाकांक्षी है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed