{"_id":"5d4cb8668ebc3e6c961a19b9","slug":"delhi-pradesh-congress-will-have-to-wait-for-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को नेतृत्व के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को नेतृत्व के लिए करना होगा इंतजार
Fri, 09 Aug 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आप व भाजपा पूरे तरीके से चुनाव मोड में हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने नेतृत्व के इंतजार में है। शीला दीक्षित के निधन के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं होने से पार्टी में उत्साह भी गायब है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि 10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में किसको कमान सौंपी जाए, इस पर फैसला ले लिया जाएगा, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के एजेंडे में फिलहाल दिल्ली नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली को लेकर केंद्रीय नेतृत्व अभी फैसला नहीं लेने वाला है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 10 अगस्त की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो गया, तो फिर कुछ दिन बाद प्रदेश के नेताओं से बातचीत कर यह तय किया जाएगा कि किसे कमान सौंपी जाए। कश्मीर मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
लिहाजा 15 अगस्त के पहले दिल्ली कांग्रेस को नया नेतृत्व मिलने की कम ही संभावना है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस इस बात को लेकर चिंतित है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे की जाए।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी सभी 280 ब्लॉक कमेटी को भंग कर दिया था, ऐसे में ब्लॉक स्तर पर भी पार्टी में चुनाव को लेकर किसी तरह की गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं। तीनों कार्यकारी अध्यक्ष भी अभी किसी तरह का राजनीतिक फैसला लेने और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक नहीं कर पा रहे हैं।