{"_id":"65f60244b7b62969b204b3f3","slug":"delhi-pollution-the-capital-s-air-may-reach-poor-category-from-today-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution : आज से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है राजधानी की हवा, मौसम विभाग ने जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Pollution : आज से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है राजधानी की हवा, मौसम विभाग ने जताई आशंका
Sun, 17 Mar 2024 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:04 AM IST
सार
शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
Demo Pic
विस्तार
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को औसत 2 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी।
विज्ञापन
वहीं, सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम 121 रहा एक्यूआई रहा। ग्रेटर नोएडा में 130, गुरुग्राम में 155, फरीदाबाद में 161 व नोएडा में 162 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन