फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Pollution Even after minor improvements air is very bad Grap 3 removed

Delhi Pollution: मामूली सुधार के बाद भी हवा बेहद खराब, ग्रैप-तीन को हटाया गया, सड़क पर निकाल सकेंगे ये वाहन

Mon, 01 Jan 2024 07:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 07:35 PM IST
सार

सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह रविवार के मुकाबले 36 अंक कम है। हवा में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप-तीन की पाबंदियों को हटा दिया है।

विज्ञापन
Delhi Pollution Even after minor improvements air is very bad Grap 3 removed
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी दशाओं में हुए मामूली सुधार के बाद भी दिल्ली की हवा बेहद खराब रही। नए साल के पहले दिन करीब 80 फीसदी इलाकों में प्रदूषण सूचकांक 300 बना रहा। राहत की बात है कि दिल्ली में कहीं भी हवा गंभीर श्रेणी में नहीं रही, जबकि एक दिन पहले दिल्ली के 14 केंद्रों पर स्थिति गंभीर थी। वहीं हवा में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप-तीन की पाबंदियों को हटा दिया है। हालांकि ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के तहत आने वाले प्रतिबंध लागू रहेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह रविवार के मुकाबले 36 अंक कम है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाने के कारण प्रदूषण कणों को फैलने का मौका नहीं मिला, दिन में काफी हल्की धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। 32 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा तीन इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश गुरुवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

मौसमी दशाएं प्रतिकूल
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को औसतन चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व से उत्तर दिशा की ओर चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति चार किमी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। इस दौरान हवा की गति चार किमी प्रतिघंटे रहने की उम्मीद है। आशंका है कि गुरुवार को स्थिति बिगड़ सकती है।

सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके और एक्यूआई
द्वारका सेक्टर- 8 396

पंजाबी बाग 390

श्री अरबिंदो मार्ग 383

नेहरू नगर 377

पूसा 375

वजीरपुर 373

नजफगढ़ 368

डॉ करणी शूटिंग रेंज 366

मंदिर मार्ग 362

जहांगीरपुरी 361

विज्ञापन

एनसीआर के प्रदूषित शहर और एक्यूआई
दिल्ली 346

नोएडा 307

ग्रेटर नोएडा 304

फरीदाबाद 279

गुरुग्राम 247

गाजियाबाद 236

ग्रैप तीन हटने से होगा ये बड़ा बदलाव
ग्रैप-3 हटने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। इससे ये वाहन बिना रोक-टोक के जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed