फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi politics heats up after CM residence gets sealed

Political Pictute: सीएम आवास सील होने पर गरमाई दिल्ली की सियासत, आप और भाजपा 'शीश महल' पर आमने-सामने

Thu, 10 Oct 2024 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 05:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) की तरफ से इसे जबरन की गई कार्रवाई करार दिया गया है। साथ में आशंका जताई है कि इसे भाजपा के किसी बड़े नेता को दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
Delhi politics heats up after CM residence gets sealed
Delhi CM House Seal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर सीएम आवास के सील होने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) की तरफ से इसे जबरन की गई कार्रवाई करार दिया गया है। साथ में आशंका जताई है कि इसे भाजपा के किसी बड़े नेता को दिया जा सकता है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम सीएमओ की तरफ से बयान जारी किया गया कि एलजी के आदेश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उनके आधिकारिक आवास से जबरन बाहर निकाल दिया गया। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को सीएम कैंप कार्यालय और आवास से जबरन बेदखल कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने 6 अक्तूबर को सीएम आवास की चाबी आतिशी को सौंप दी थी। इस प्रक्रिया में विभाग ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी किया है। सीएम आवास खाली करने के दौरान पीडब्ल्यूडी ने आधिकारिक तौर पर पूर्व सीएम केजरीवाल के आवास खाली करने की रिपोर्ट भी दी है। बाद में पीडब्ल्यूडी ने सीएम आवास की चाबियां मुख्यमंत्री आतिशी को सौंप दीं। भाजपा ने एलजी से मिलीभगत कर सामान सीएम आवास से जबरन बाहर निकलवा दिया। भाजपा दिल्ली सरकार के हर अधिकार को किसी न किसी तरह से छीनने की कोशिश कर रही है।

पीडब्ल्यूडी ने सुबह मांग ली थी फोर्स
आवास को सील करने की योजना पीडब्ल्यूडी ने बुधवार सुबह ही तैयार कर ली थी। करीब आठ बजे विभाग ने उत्तरी जिला पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की थी। डीसीपी ने फोर्स मुहैया कराई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रही।

सीएम दफ्तर का दावा, इस तरह आवास हुआ शिफ्ट

  • पीडब्ल्यूडी के एई के चार अक्तूबर के पत्र के जवाब में उप सचिव (सीएमओ) सतेंद्र मोहन ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी ने पूर्व मुख्यमंत्री को जो आवास की चाबियां दी गई थीं, उसे अस्थायी तौर पर वापस लिया गया है। 
  • केजरीवाल ने 4 अक्तूबर को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास को सुबह करीब 11 बजे खाली कर दिया था और चाबी मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर को सौंप दी थी। 
  • पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी और जीएडी को पत्र भेजकर आगे की आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था। इसी दिन पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर ने सीएम कैंप कार्यालय के सेक्शन ऑफिसर को आवास खाली करने की रिपोर्ट सौंपी। 
  • चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री सचिवालय ने आतिशी को सीएम आवास आवंटित करने का अनुरोध किया था। 
  • आवास के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट जीएडी ने 7 अक्तूबर को केजरीवाल को जारी किया गया।
  • अतिशी ने 6 अक्तूबर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास का दौरा किया, जहां पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे। 
  • इसी दौरान सेक्शन ऑफिसर ने पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर को चाबियां दीं और उन्होंने   चाबियों को मुख्यमंत्री आतिशी को सौंप दिया।

 

भाजपा ने कहा- ‘शीश महल’ का वीडियो बनाकर रिपोर्ट जनता के सामने रखें

प्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास को सील करने की कार्रवाई का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि लोकनिर्माण विभाग को इस विवादित ‘शीश महल’ को पहले ही सील कर देना चाहिए था, क्योंकि सीलिंग जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का वीडियो ग्राफिक सर्वेक्षण करवाकर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखनी चाहिए। 

भाजपा लगातार जांच व सीलिंग की मांग कर रही है। अब इसकी हर बात को जनता के बीच रखा जाना चाहिए। फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले पर मुख्यमंत्री आतिशी का बिना सरकारी आवंटन नियमों के पालन के कब्जा करवाने की जल्दबाजी साफ दर्शाती है कि बंगले में कुछ न कुछ ऐसा है जिसे केजरीवाल न सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि कानून एवं लोकनिर्माण विभाग तक से छुपाकर रखना चाहते हैं।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि विडंबना है कि जिस पार्टी की सारी राजनीति ही न बंगला, न गाड़ी पर आधारित थी, वह आज बंगले के लिए अखाड़ा जमाए बैठी है। आतिशी के पास मंत्री के रूप में पहले से आवंटित 17एबी मथुरा रोड का बंगला है और इसी बंगले से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी।
 

आतिशी के जबरन प्रवेश पर सीएम आवास सील करना उचित : कांग्रेस

इस मामले में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी का बिना आवंटन बंगले में प्रवेश करना और आप नेताओं के बयान शराब घोटाले, अवैध निर्माण, पेड़ कटाई, स्वाति मालीवाल से मारपीट जैसे संवेदनशील मामलों के सबूत छिपे होने की पुष्टि करते हैं। सतर्कता विभाग के संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगने के लिए नोटिस जारी करना इस बात की ओर स्पष्ट इशारा करता है। अगर सरकारी भवन आतिशी को ही आवंटित किया जाना था, तो फिर आप नेता और मंत्री सरकारी प्रक्रिया का इंतजार क्यों नहीं कर सकते थे। 

सात अक्तूबर को बिना किसी आवंटन के आतिशी ने बंगले में जबरन प्रवेश कर अपना सामान क्यों रखा। सांविधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के लिए यह कृत्य उचित नहीं है। सरकारी भवन के आवंटन में समय लगता है और कुछ प्रशासनिक कार्यवाहियों की आवश्यकता होती है। 
 

आवास पर कब्जा करना चाह रही भाजपा : आप

आप ने मुख्यमंत्री आतिशी को सीएम आवास आवंटित न होने पर भाजपा को घेरा है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि 27 सालों से भाजपा दिल्ली में वनवास काट रही है। 

जब वह चुनाव में आप को हरा नहीं पाई तो सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है। केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया है। इसका प्रमाणपत्र भी है। अब उस आवास में मुख्यमंत्री आतिशी को शिफ्ट होना था और उन्होंने इसके लिए पत्र भी लिखा है। इसके बावजूद आवास आवंटित नहीं किया गया। आतिशी ने जब सीएम आवास को कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की तो वहां से स्टाफ को भी हटा दिया गया है।

भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए कई योजनाएं अपनाईं और आप को तोड़ने का प्रयास किया। जब भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाई, तो केजरीवाल को खत्म करने का प्रयास किया। केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया। इसे लेकर भी दुष्प्रचार फैलाया गया। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को आवास में जाना था, लेकिन आवास अलॉट नहीं किया जा रहा है। भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाती है और मुख्यमंत्री नहीं बना पाती है, तो अब मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है। 

भाजपा महिला विरोधी : प्रियंका
आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर दिल्ली और देश की जनता के सामने आ गई है। भाजपा ने नवरात्र के दौरान एक महिला मुख्यमंत्री का सामान सरकारी आवास से बाहर करा दिया। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है। हमें सड़क पर बैठकर भी दिल्ली की जनता के काम करवाने होंगे तो हम करवाएंगे और ये लोग हमें रोक नहीं पाएंगे।
 

वार-पलटवार

भारद्वाज ने उठाए सवाल तो कसा तंज
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल से सवाल किया कि जब वह राजनिवास में शिफ्ट हुए थे तो पुराने एलजी ने चाबी पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी और क्या नए एलजी के शिफ्ट होने से पहले राजनिवास के सामानों की फेहरिस्त बनाई गई थी। इस पर राजनिवास ने तंज कसा है कि भारद्वाज इस बात से अनजान हैं कि राष्ट्रपति भवन, राजभवन और राज निवास का स्वामित्व क्रमश: राष्ट्रपति, राज्यपाल और उपराज्यपाल के पास हैं। सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी या किसी दूसरी एजेंसी का अधिकार नहीं है। इन एजेंसियों के पास पीएम, सीएम, मंत्रियों, न्यायाधीशों या अन्य सरकारी आवास होते हैं। जून 2022 से अब तक 65,000 लोग राज निवास का दौरा कर चुके हैं। 

आधिकारिक निवास का स्वामित्व जनता के पास
सीएमओ सूत्रों का कहना है कि एलजी को यह एहसास होना चाहिए कि देश में किसी भी आधिकारिक निवास का स्वामित्व देश के लोगों का है। लोग इन आवासों में रहने और उनके हित के लिए काम करने के लिए एक प्रतिनिधि चुनते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में यह देखा गया है कि एक गैर-निर्वाचित प्रतिनिधि इन आवासों में रहता है और लोगों की इच्छाओं के विरुद्ध काम करता है। एलजी आवास का दौरा करने वाले 65,000 लोगों को यह जानकर शर्म आएगी कि उनकी चुनी हुई सीएम को उनके आवास से बाहर निकाल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed