फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi policemen death posted in security of guest PM.

जापान के पीएम शिंजो आबे के रूट में तैनात सिपाही की मौत

Wed, 16 Dec 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Dec 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi policemen death posted in security of guest PM.

ड्यूटी करने जा रहे सिपाही की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा आरआर अस्पताल स्थित मेट्रो पिल्लर संख्या 136 के पास हुआ।

विज्ञापन


रविवार सुबह सवा सात बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मरने वाला युवक दिल्ली पुलिस का सिपाही विरेंद्र (30) है।

वह पालम थाने में तैनात था। विरेंद्र सुबह सरकारी पल्सर बाइक से धौलाकुंआ होकर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर जा रहा था।

दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Delhi policemen death posted in security of guest PM.

रविवार सुबह उसकी ड्यूटी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के गुजरने वाले रूट में लगी थी।  पुलिस को आशंका है कि धुंध की वजह से यह हादसा हुआ है।

पोस्टमार्टम कराने के बाद सिपाही के शव को पालम थाने में गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। बाद में शव  परिवार वालों को सौंप दिया गया। विरेंद्र मूलत: राजस्थान के झुंझनू का रहने वाला था।

परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए हैं। उधर, दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed