{"_id":"6671948ba6708263b20d73ca","slug":"delhi-police-will-file-charge-sheet-against-arundhati-roy-next-week-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अरुंधति रॉय और पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस, भड़काऊ भाषण देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अरुंधति रॉय और पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस, भड़काऊ भाषण देने का मामला
Tue, 18 Jun 2024 07:38 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:38 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस अगले हफ्ते लेखिका अरुंधति रॉय और केंद्रीय विद्यालय के कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। अरुंधति रॉय और पूर्व प्रोफेसर पर कश्मीर को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
विज्ञापन
लेखिका अरुंधति रॉय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर के एक पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में दिल्ली पुलिस अगले सप्ताह आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रॉय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन पर 21 अक्टूबर, 2010 को एलटीजी ऑडिटोरियम, कॉपरनिकस मार्ग में 'आजादी-द ओनली वे' के बैनर तले आयोजित एक सम्मेलन में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नई दिल्ली की अदालत के आदेश के बाद कश्मीर के एक सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित की शिकायत पर तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने एक हजार पेज से ज्यादा की चार्जशीट तैयार की है, जिसमें रॉय और हुसैन के खिलाफ कई वीडियो और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने छह से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का हवाला दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर फोरेंसिक रिपोर्ट भी जांच के हिस्से के रूप में दी की गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को उनके खिलाफ यूएपीए की धारा 45 (1) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन