फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police were doomed

कब्र से बच्ची के बजाय निकला बकरा

Wed, 01 Apr 2015 08:44 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police were doomed

दिल्ली के नेबसराय थाना पुलिस ने बच्ची के शव की बरामदगी के लिए कब्र खुदवाई। जिसमें बकरे का शव मिला। इस प्रक्रिया के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की थी और एसडीएम की अनुमति ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेबसराय थाना पुलिस को रविवार को एक महिला पत्रकार ने सूचना दी थी कि संगम विहार के जंगल में एक बच्ची की हत्या कर शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए कब्र खुदवाने के लिए एसडीएम की अनुमति ली। रविवार शाम कब्र को खुदवाई गई। पुलिस को खुदाई के दौरान बकरे का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Delhi Police were doomed

दिल्ली के वसंत विहार थाने में एक महिला कांस्टेबल ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि सिपाही फरार है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता राधा (28, बदला नाम) नई दिल्ली के एक थाने में तैनात है। वह वसंत विहार के मुनिरका में रहती है। आरोपी सिपाही पुनीत पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाने में तैनात है। राधा ने मंगलवार शाम को वसंत विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पुनीत से वर्ष 2011 में मुजफ्फरनगर में एक समारोह में जान-पहचान हुई थी।

दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। दोनाें की फोन पर बात होने लगी। जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी नहीं कर रहा है और बात भी नहीं कर रहा। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम तक आरोपी सिपाही पुनीत को गिरफ्तार नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि पुनीत प्रीत विहार थाने में भी कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed