फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police sub-inspector fired at brother-in-law

वर्दी की दागदार: दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने साले पर चलाई गोली, सुबह चार बजे घर आकर की वारदात

Sat, 15 Feb 2025 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Feb 2025 09:50 PM IST
सार

पीड़ित की पहचान मनीष माथुर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कराला इलाके में रहता है। शनिवार तड़के मनीष ने पुलिस को अपने घर पर गोलीबारी किए जाने की शिकायत की। 

विज्ञापन
Delhi police sub-inspector fired at brother-in-law
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के कंझावला इलाके में शनिवार तड़के पारिवारिक विवाद में दिल्ली पुलिस में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने अपने साले पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली पीड़ित को नहीं लगी। छत पर अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ गए पीड़ित पर आरोपी ने एक बार फिर गोली चला दी। पीड़ित के पत्थर फेंकने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ कार में बैठकर मौके से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान मनीष माथुर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कराला इलाके में रहता है। शनिवार तड़के मनीष ने पुलिस को अपने घर पर गोलीबारी किए जाने की शिकायत की। सूचना मिलते ही कंझावला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक खोखा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सिविल लाइंस स्थित तिरथ राम अस्पताल में नर्स का काम करता है। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे वह एक शादी समारोह से घर आया। आधे घंटे बाद उसके पास उसके जीजा विशाल मलिक का फोन आया। वह फोन पर गाली गलौज करने लगा। उसने मनीष पर उसकी पत्नी को गाली देने का आरोप लगाया। उसने धमकी दी कि वह वह कुछ देर में उसे मारने के लिए आ रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि वह अपने घर के बाहर वाले कमरे में मौजूद था। चार बजे तड़के उसे घर के बाहर दो राउंड गोली चलने की आवाज आई। वह अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर छत पर देखने गया। एक काले रंग की स्कॉर्पियो उसके घर के बाहर खड़ी थी और उसका जीजा अपने एक साथी के साथ कार के पास मौजूद था। उसे छत पर देखते ही आरोपी ने हवा में गोली चलाई। वह बाल बाल बच गया। उसने छत से पत्थर उठाकर उसकी कार पर फेंका। उसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ कार में बैठकर भाग गया।

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गोली चलाकर जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर लिया। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने आरोपी के दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर होने और पारिवारिक विवाद में गोली बारी करने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी को जांच में जुड़ने का नोटिस भेजा है। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी बाहरी उत्तरी जिला में तैनात है। घटना के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed