फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police special cell issues notice to Zafarul Islam Khan asking to submit laptop or mobile used for post

दिल्ली पुलिस ने जफरुल इस्लाम को जारी किया नोटिस, 12 मई तक जमा करें मोबाइल और लैपटॉप

Mon, 11 May 2020 09:45 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 11 May 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi police special cell issues notice to Zafarul Islam Khan asking to submit laptop or mobile used for post
जफरुल इस्लाम खान - फोटो : Social Media

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 12 मई तक उस लैपटॉप या मोबाइल को जमा करने को कहा गया है, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी।

विज्ञापन


मालूम हो कि यह सारा विवाद जफरुल द्वारा किए गए एक विवादित पोस्ट से खड़ा हुआ है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा। इस पोस्ट के बाद भाजपा ने इसका विरोध करते हुए उनसे इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन


जफरुल इस्लाम ने मंगलवार को अपनी लंबी फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद कुवैत। हिंदुत्व विचारधारा के लोग सोचते हैं कि कारोबारी हितों की वजह से अरब देश भारत के मुस्लिमों की सुरक्षा की चिंता नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे भूल गए कि भारतीय मुस्लिमों के अरब और मुस्लिम देशों से कैसे रिश्ते हैं। जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा।

विवाद खड़ा होने पर जफरुल इस्लाम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी देश के खिलाफ जाकर नहीं बोला है। हिंदुत्व का मतलब कुछ लोग भारत से जोड़ रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

वहीं इस पोस्ट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को जफरुल ने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसपर मंगलवार को सुनवाई होगी।

साइबर सेल के साथ जाने से किया था इनकार

इससे पहले बुधवार शाम को ही साइबर सेल की टीम पूछताछ में शामिल होने के लिए इस्लाम को लेने गई थी। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए थे। इस कारण साइबर सेल की टीम वापस लौट आई थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जफरुल खान ने बुधवार शाम को साइबर सेल को चिट्ठी लिखी थी। पत्र में उन्होंने कहा था कि वह 72 वर्ष के सीनियर सिटीजन हैं। हृदय रोग के अलावा उन्हें कई बीमारियां हैं। इस कारण वह पूछताछ में सहयोग करने लिए पुलिस स्टेशन नहीं आ सकते।

जफरुल इस्लाम ने यह भी कहा था कि वह अपने घर पर दिन के समय पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed