फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police special cell arrests ex-Independent MLA Rambir Shokeen under MCOCA act

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police special cell arrests ex-Independent MLA Rambir Shokeen under MCOCA act
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने पूर्व निर्दलीय विधायक व कांग्रेस नेता रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। शौकीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रामबीर शौकीन दिल्ली के सबसे कुख्यात अपराधी माने जाने वाले नीरज बवाना के मामा हैं। रामबीर शौकीन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार शाम गिरफ्तार किया। उसकी तलाश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की कई टीमें कर रही थीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि शौकीन हरियाणा में अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां छापेमारी कर शौकीन को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाना गैंग का रंगदारी का पैसा आता था शौकीन के पास

Delhi Police special cell arrests ex-Independent MLA Rambir Shokeen under MCOCA act

रामबीर शौकीन पर आरोप है‌ कि वह नीरज बवाना के वसूली रैकेट में बड़े पैमाने पर सक्रिय था। फरवरी 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव की वो‌टिंग से एक दिन पहले नीरज बवाना गिरोह के 9 गैंगस्टर रामबीर शौकीन की पत्नी कांग्रेस की उम्मीदवार रीटा शौकीन के लिए प्रचार करते हए गिरफ्तार कर लिए गए थे।

अगस्त 2014 में बवाना गैंग ने बागपत से देहरादून प‌ु‌ल‌िस के जवानों से दो एके 47 राइफल और एक एसएलआर लूटकर गैंगस्टर अमित भूरा को रिहा कराया था। यही लूटी गई एके 47 राइफल शौकीन के प्लॉट से खोदकर निकाली गई थी।

इसके बाद पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि नीरज बवाना गैंग को मिलने वाल रंगदारी भी शौकीन के पास आ रही है। स्पेशल सेल ने कई बार शौकीन को समन भेजा लेकिन वह जांच में सम्मिलित नहीं हुआ। फरार शौकीन पर दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत केस दर्ज कर दिया था। ज‌िसकी कल शाम गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed