फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police special cell arrested two drugs smugglers

दिल्ली लाई जा रही 130 किलो हेरोइन पकड़ी, समुद्र के रास्ते अफगानिस्तान से लाई गई थी भारत

Fri, 26 Jul 2019 11:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police special cell arrested two drugs smugglers
राजधानी दिल्ली में अफगानिस्तान से हेरोइन भेजे जाने का सिलसिला जारी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अफगान से भारत लाई गई हेरोइन की तीसरी खेप पकड़ी है। अफगानी व्यक्ति समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर मुंबई से 130 किलो अफगानी हेरोइन बरामद की है। इस खेप को दिल्ली लाया जा रहा था। हेरोइन की ये खेप समुद्र के रास्ते अफगानिस्तान से मुंबई लाई गई थी। इसे जूट की बोरियों में छिपाकर रखा गया था। दिल्ली पुलिस अब तक 1320 करोड़ रुपये कीमत की 330 किलो हेरोइन जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंधार, अफगानिस्तान निवासी अहमद शाह अलोकोजै उर्फ हाजी उर्फ नवाब खान और मूलरूप से बुलंदशहर निवासी तिफल नौखेज उर्फ तिफाले के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिफल दिल्ली में इस गिरोह का मास्टर माइंड है और नोएडा में किराए पर रह रहा था। अहमद शाह की गिरफ्तारी के बाद एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में एक टीम मुंबई रवाना की गई, ताकि उस कंटेनगर की तलाश की जा सके, जिसमें हेरोइन लाई गई थी। 

आरोपियों ने कंटनेर को बंदर अब्बास बंदरगाह, ईरान से अपने संपर्कों के जरिए आयातित किया था। पुलिस ने इस कंटेनर को पनवेल, मुंबई में ढूंढ निकाला। इसमें 260 जूट के बैग थे। इनके बीच में पॉलीथिन लगाकर हेरोइन को छिपाकर रखा गया था। हर बैग में करीब 500 ग्राम हेरोइन थी। जूट बैग में तुलसी भरी हुई थी। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिफल नौखेज अफगान से दिल्ली आने वाली हेरोइन को सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना है। आरोपी ने जाकिर नगर, दिल्ली में एक फैक्टरी लगा रखी थी, जिसमें हेरोइन को रिफाइन किया जाना था। कुछ हेरेाइन पंजाब में भी रिफाइन होनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। 

ड्राई फ्रूट डीलर के तौर पर दिल्ली में रह रहा था 
अहमद शाह (37) पिछले कुछ सालों से होलसेल ड्राई फ्रूट डीलर के तौर पर दिल्ली में रहा था। फ्रूट मार्केट में उसकी अच्छी पहचान है। अफगानस्तिान के ड्रग आका ने अहमद शाह को तुलसी के जूट बैग दिल्ली पहुंचाने का जिम्मा दिया था। अफगानिस्तान में बैठे हाजी ने इस खेप को समुद्र के रास्ते भेजा था। 

हेरोइन को जूट की बोरी में ऐसे रखा था 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी तीन लेयर में जूट की बोरियां लगाते हैं। ऊपर की बोरी साधारण होती थी। बीच में पॉलीथिन होती, जिसमें हेरोइन को रखा गया था। सबसे नीचे तुलसी भरी होती थी। बोरी में तुलसी होने से किसी को संदेह नहीं होता था।  

अब तक पकड़ी जा चुकी है 330 किलो हेरोइन 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले दस दिनों में 330 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1320 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने 19 जुलाई को दो अफगानी समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 किलो हेरोइन पकड़ी थी।

23 जुलाई को अफगानी मूल के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर उनसे 50 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। ये हेरोइन सोनीपत के कोल्ड स्टोरेज में रखी हुई थी। बताया जा रहा है इन लोगों के तार आपस में जुड़े हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed